भाजपा सरकार के फैसले जनविरोधी साबित हो रहे – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 महीने में जितने भी फैसला लिया हैं सभी जन विरोधी साबित हुआ है। सरकार के फैसले से गरीब, व्यापारी, किसान, आम व्यक्ति हताश और परेशान हुआ है। 5 महीने में सब से पहले रजिस्ट्री में मिलने वाली 30 प्रतिशत छूट को हटाया, 50 हजार के उपर सामान भेजने पर ई बिल को अनिवार्य किया, बिजली की दर में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। किसानों को जिला सहकारी बैंक के…

Read More

नरेंद्र मोदी के ध्यान में भगवान नहीं, सिर्फ़ मतदान है – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : निवृतमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान को प्रभावित करने की अपनी आख़री कोशिश के तौर पर मीडिया और प्रचार प्रसार के तमाम संसाधन लेकर ध्यान लगाने की नौटंकी की योजना बनाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 6 चरणों के मतदान के बाद सत्ता से बेदख़ल हो रहे नरेंद्र मोदी जनता की आँखों में धूल झोंकने की जितनी कोशिश कर रहे हैं, उनकी हर कोशिश उन्हें जनता की नज़रों से उतना ही गिराती जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी…

Read More

सत्ता के अहंकार में चूर भाजपाई पत्रकारों और जनता को खुलेआम धमका रहे हैं – सुरेंद्र वर्मा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रिकेश सेन के टिप्पणी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सत्ता के अहंकार में भाजपा के नेता अपना लोकतांत्रिक धर्म भूल चुके हैं। निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जनता के प्रति जवाबदेह हैं, लेकिन अपनी नाकामियों और अवैधानिक कृत्यों पर परदेदारी करने भाजपा नेता खुलेआम धमकाने लगे हैं। पत्रकारों को सार्वजनिक तौर पर ब्लैकमेलर और दलाल कहना सीधे तौर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को अपमानित करना है। भाजपा विधायक रिकेश सेन के खिलाफ़…

Read More

दिशाहीन सरकार के मंत्रियों का प्रशिक्षण आवश्यक था, मंत्रियों की ट्रेनिंग आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पिछले 5 महीनें में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिशाहीन ढंग से चल रही थी। उसके कारण साय सरकार के मंत्रियों को सुशासन का प्रशिक्षण देना आवश्यक था। मुख्यमंत्री और मंत्री दिशाहीन और मतिभ्रम का शिकार है उन्हे कुछ समझ ही नहीं आ रहा है जनता के हितों में कैसे फैसला लिया जाये। निश्चित तौर पर उन सबका अच्छे प्रोफेशनल से ट्रेनिंग की जरूरत है। लेकिन लगता नहीं कि भाजपाई मंत्रियों को इस ट्रेनिंग से कोई फर्क पड़ने वाला है, पिछले 5 महीनें…

Read More

बारूद फैक्ट्री हादसे में बड़ी मछली को बचाने का षडयंत्र – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बारूद फैक्ट्री हादसे के चार दिन बाद की गयी एफआईआर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपर्याप्त बताते हुये कहा कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का षडयंत्र कर रही है। इस मामले में जो बड़ी मछलियां है उन पर कार्यवाही नहीं की गयी है तथा मामले की लीपापोती के हिसाब से एफआईआर दर्ज किया गया है। कर्मचारी पर कार्यवाही की गयी, प्रबंधन पर कार्यवाही क्यों नहीं की गयी है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पंडरिया के सड़क हादसे में ड्राईवर के…

Read More

पुलिस कार्यालय में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रधान हुए सेवानिवृत, साथी कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई…!

पुलिस सम्मेलन कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा किया गया सम्मानित. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : जिला पुलिस बल रायगढ़ में कार्यरत पुलिसकर्मी – उपनिरीक्षक करमू साय पैंकरा थाना घरघोड़ा, एएसआई लक्ष्मण प्रधान एसपी आफिस, हेड कांस्टेबल खेमराम पटेल कंट्रोल रूम और रणधीर टोप्पो थाना ट्रैफिक सेवानिवृत हुए हैं, जिन्हें आज रक्षित केंद्र उर्दना में आयोजित पुलिस सम्मेलन कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा सम्मानित किया गया। सेवा-निवृत्त सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रधान 40 साल पुलिस विभाग में सेवारत रहे। वे आरक्षक के पद पर जिला…

Read More

सेवानिवृत्ति के दिन प्रदान किया जाएगा पेंशन आर्डर, पॉवर कंपनी में अधीक्षण अभियंता समेत नौ कर्मी सम्मानित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में सेवानिवृत्ति के दिन कर्मियों को पेंशन आर्डर देने का कार्यक्रम पुनः प्रारंभ कर दिया है। प्रदेशभर में कार्यरत कर्मियों में से सेवानिवृत्त होने वालों को मुख्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाता है एवं उन्हें पेंशन, ग्रेच्यूटी, अर्जित अवकाश सहित सभी देयहितलाभ का प्रमाण पत्र समारोह में प्रदान किया जाता है। कोरोना काल के समय से इसमें विराम लग गया था। ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आरके शुक्ला ने इस परंपरा को पुनः आरंभ करवाया है, इस…

Read More

हमारी मेहनत, कार्य कुशलता, प्रबंधन क्षमता अद्भुत है इसकी चर्चा सभी जगह होती है – किरण देव

भाजपा ने पूरे चुनाव में बहुत मेहनत की है । परिणाम आशातीत ही निकलेगा- शिवरतन शर्मा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एक बार फिर यह अटूट विश्वास व्यक्त किया है कि देश की जो भावना मोदी जी के साथ जुड़ी है, वह अभूतपूर्व है और हम जन सहयोग से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे, यह तय है। श्री देव शुक्रवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आहूत बैठक को संबोधित कर रहे थे।…

Read More

चुनावी पड़ताल, लोकसभा चुनाव-2024 : 71 दिनों में 133 जनसभाएं, कठोर परिश्रम का पर्याय बने मुख्यमंत्री साय, मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी झोंकी ताकत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : 16 मार्च को लगी आचार संहिता के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान 71 दिनों में 133 सभाओं को संबोधित किया है। इस दौरान वे ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड में भी चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुए और कुल 33 जनसभा एवं रोड शो को संबोधित किया। 20 मार्च 2024 को दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन के बाद श्री साय ने अपने चुनावी अभियान का शुभारम्भ किया। गत 20 मार्च से 29 मई तक छत्तीसगढ़ में चौंसठ जनसभाएं मुख्यमंत्री…

Read More

प्रतिष्ठानों में अग्निशामक यंत्रों की होगी जांच, सीएम साय ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल, गेमिंग जोन, अस्थाई प्रदर्शनियों, पेट्रोल पंप आदि का मौका मुआयना कर अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। श्री साय ने कहा है कि भीषण गर्मी के इस दौर में देश में लगातार अग्नि संबंधी दुर्घटनाएं हो रही है, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी संस्था…

Read More