समदर्शी न्यूज़, जशपुर : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक अंबिकापुर के प्रधान और नोडल अधिकारी आर.जे.पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया है कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), भारत सरकार ने सरकारी पॉलिटेक्निक बगीचा के लिए अनुमोदन पत्र (एलओए) जारी किया है। जारी आदेश अनुसार जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के कुरूमकेला में शासकीय पॉलिटेक्निक संचालित होगा। जहां शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई संबद्ध करते हुए प्रवेश के साथ ही सिविल इंजीनियरिंग, वैद्युत इंजीनियरिंग, ईवी-प्रौद्योगिकी और खनन इंजीनियरिंग का कोर्स शामिल होगें।
Read MoreDay: June 11, 2024
जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 23.7 मिमी औसत वर्षा हुई दर्ज
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 23.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 11 जून तक औसत वर्षा 19.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 6.9 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 12.3 मिमी, मनोरा में 26.6 मिमी, कुनकुरी में 23.8 मिमी, दुलदुला में 11.4 मिमी, फरसाबहार में 18.2 मिमी, बगीचा में 52.3 मिमी, कांसाबेल में 22.0 मिमी, पत्थलगॉव में 19.5 मिमी…
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम साजापानी निवासी बलराम का आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से 05 सितम्बर 2021 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पुत्र छुटन साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार जशपुर तहसील के ग्राम आरा निवासी एडवीन टोप्पो का तालाब…
Read Moreजशपुर : आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30.50 लीटर महुआ शराब किया गया जब्त
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री महिमा पट्टावी के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस 10 जून 2024 को कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआ टोली, बटाईकेला में योगेश साय पिता मिलेश्वर साय के रिहायशी मकान में छापेमारी कर उसके कब्जे से 30.500 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(बी), 34(2), 59(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर लेकर जेल…
Read Moreस्कूल शिक्षा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक : जशपुर जिले से डीईओ, बीईओ, डाइट प्राचार्य और बी.आर.सी. हुए शामिल
प्रमुख विषयों पर हुई चर्चा, शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों पर दिया गया जोर समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रदेश में नए शिक्षा सत्र इसी महीने से शुरू हो रहा है। इसके मद्देनज़र स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में विगत दिवस 10 जून 2024 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्धारित 17 बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मंत्रालय और संचालनालय से लेकर संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा…
Read Moreआयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1802 बच्चों का स्वर्णप्राशन : राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में सोमवार को 1802 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा, प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो.…
Read Moreउद्योग विभाग में कसावट लाने की कवायद शुरू, मंत्री श्री देवांगन ने ली मैराथन बैठक, विभाग की हर एक योजना की समीक्षा की, दिए गए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को उद्योग विभाग की एक-एक योजना की विस्तार से समीक्षा की।बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग स्थापना के नाम पर जमीन लेने के बाद भी उद्योग नहीं लगाने वाले उद्योगपतियों को नोटिस जारी कर जमीन आबंटन की प्रक्रिया निरस्त करने की कार्रवाई करे। आज मंगलवार को सर्किट हाऊस रायपुर में प्रदेश के सभी जिलों के उद्योग और व्यापार केन्द्र के प्रबंधकों, सीएसआईडीसी के अधिकारीयों व उद्योग संचालनालय के उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर उद्योग मंत्री…
Read Moreकृषि समितियों से खाद-बीज उठाने में किसानों को न हो परेशानी : कलेक्टर ने टीएल बैठक में की कई योजनाओं की समीक्षा
सीपेट में भर्ती अजा-जजा युवाओं का खर्च प्रशासन उठायेगी इस माह के अंत में लगेगा विशाल प्लेसमेन्ट कैम्प समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि खाद बीज के उठाव में किसानों को समिति स्तर पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी तरह के खाद एवं बीज इन समितियों में हमेशा उपलब्ध रहनी चाहिए। खेती किसानी का मौसम शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में किसान अब सोसायटी पहुंचने लगे हैं। कलेक्टर श्री शरण आज मंथन सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में खाद-बीज की उपलब्धता सहित लंबित…
Read Moreउपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की बलौदाबाजार घटना की निंदा, सभी से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील
समाज को बदनाम करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई : उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उच्चस्तरीय बैठक की, गृहमंत्री विजय शर्मा एवं अन्य मंत्री ने घटना स्थल का किया मुआयना : उपमुख्यमंत्री साव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, बलौदाबाजार में कल (सोमवार) जो घटना हुई है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह घटना चिंता का विषय है।श्री साव ने सभी से शांति और सद्भावना बनाए रखने की…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस : बाल मजदूरी की रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कहा है कि बाल श्रम अपराध की श्रेणी में आता है इसलिए अपने थोड़े से स्वार्थ के लिए बच्चों का जीवन दांव पर ना लगाएं। बच्चे समाज और देश का भविष्य होते हैं। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि बाल श्रम, बाल तस्करी के कई मामले आज भी सामने आते रहते हैं। लोग कल-कारखानों सहित अपने घर-दुकानों में भी छोटे-छोटे बच्चों से काम करवाने लगे हैं। इस दौरान बच्चों से…
Read More