बृजमोहन अग्रवाल का मंत्री पद से इस्तीफा

अब दिल्ली में बुलंद करेंगे रायपुर की जनता की आवाज: बृजमोहन अग्रवाल रायपुर मेरा घर है और छत्तीसगढ़ मेरा परिवार है  इसको दूर नहीं रह सकता हूं :बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सांसद के रूप में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। मंत्रालय महानदी में आयोजित कैबिनेट बैठक के उपरांत बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान माहौल काफी गमगीन नजर आया।…

Read More

बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली

उच्च शिक्षा को शोध परक और रोजगारमुखी बनाया जायेगा: बृजमोहन अग्रवाल राज्य की सांस्कृतिक विरासत को विभिन्न महोत्सवों के जरिए देश दुनिया में पहुंचाया जाएगा: बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को उच्च शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई। श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, सरकार छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा को शोध परक और रोजगारमुखी बनाने की दिशा में काम…

Read More

भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में सीबीआई को प्रतिबंधित किया था तो अब किस मुँह से कांग्रेस सीबीआई जाँच की मांग कर रही है?- किरण सिंह देव

कांग्रेस शासनकाल में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाकर आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जाता रहा – किरण सिंह देव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बलौदाबाजार आगजनी मामले की सीबीआई जाँच की मांग करने वाली कांग्रेस पर करारा कटाक्ष कर सवाल किया कि अपने शासनकाल में तमाम संघीय ढाँचे को तहस-नहस करने पर आमादा भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में सीबीआई को प्रतिबंधित किया था तो अब किस मुँह से कांग्रेस सीबीआई जाँच की मांग कर रही है? भाजपा प्रदेश…

Read More

भाजपा 1 लाख सरकारी नोकरी देने का वादा भूल गयी, 33000 पदों में शिक्षकों की भर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान ही तय हो गई थी अभी भी 50 हजार पद खाली – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने मोदी की गारंटी के नाम से युवाओं को एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती एवं युवाओं को रोजगार के लिए कर्ज देने और कर्ज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का वादा किया था। उस दिशा में बीते 6 महीने में कोई काम नहीं हुआ है। सत्ता मिलने के बाद भाजपा युवाओं से किए वादे को भूल गयी। आज जो 33000 पदों पर भर्ती के लिये सिर्फ बयानबाजी किया जा…

Read More

छत्तीसगढ़ में “पे साय” सरकार, राज्य और केंद्र की हर योजना में “विष्णुभोग” अनिवार्य – सुरेंद्र वर्मा

जल जीवन मिशन में अधिकारियों की कमीशनखोरी का खुलासा साय सरकार का आईना समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “पे साय” सरकार चल रही है। राज्य और केन्द्र की हर योजना में “विष्णुभोग” अनिवार्य हो गया है। भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि राजनांदगांव के कांट्रेक्टर एसोसिएशन के द्वारा जल जीवन मिशन योजना में ठेकेदारों को भुगतान के एवज में पीएचई विभाग के ईई और एसडीओ द्वारा 10 प्रतिशत की कमिशन मांगे…

Read More

अधिकारी कर्मचारियों को मंत्रियों से मिलने अनुमति लेने की अनिर्वायता हिटलर शाही – सुशील आनंद शुक्ला

सत्ता के अहंकार में भाजपाई मंत्री खुद को खुदा समझने लगे है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अधिकारी कर्मचारियों को मंत्रियों से मिलने के पहले अनुमति लेना हिटलर शाही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा भाजपा सरकार में बैठे हुये लोग खुद को खुदा समझने लगे है। सत्ता में आने के साथ ही भाजपा अपना लोकतांत्रिक चरित्र खो देती है। इसीलिये उसके नेता सत्ता में आने के बाद जनता से दूरियां बनाना शुरू कर देते है। कर्मचारी अधिकारी अपनी पीड़ा और परेशानी को लेकर मंत्री…

Read More

साय सरकार की लापरवाही से हाईकोर्ट में अनुसूचित जाति, जनजाति का पदोन्नति में आरक्षण रूका – दीपक बैज

भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र के कारण विधेयक राजभवन में लंबित है भाजपा नहीं चाहती की आरक्षित वर्गों को उनका हक और अधिकार मिले समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण अनुसूचित जाति और जनजाति के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण के लाभ से वंचित होना पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि उच्च न्यायालय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार द्वारा आरक्षण के संबंधों में 22 और 30 अक्टूबर 2019 को एक अधिसूचना जारी किया था जिसमें प्रमोशन का कोटा निर्धारित किया था जिसमें…

Read More

सिकलसेल पीड़ित प्रसूता को रेफर होने के बाद घंटों नहीं मिली एंबुलेंस : जिला चिकित्सालय में लापरवाही पर भड़के विधायक रायमुनि और कृष्ण कुमार राय

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : सिकलसेल की बीमारी से जूझ रही प्रसूता के पेट में बच्चे की मृत्यु हो गई। प्रसूता की जान बचाने के लिए चिकित्कों ने आपरेशन के लिए प्रसूता को अंबिकापुर रेफर कर दिया। लेकिन जिला चिकित्सालय के पास रेफर की गई प्रसूता को अंबिकापुर भेजने के लिए एंबुलेंस ही नहीं था। एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए विधायक रायमुनि भगत और पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय जिला चिकित्सालय पहुंचे और यहां व्याप्त अव्यवस्था पर जम कर नाराजगी जताई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले…

Read More

बड़ी कार्रवाई : शराब पीकर आने वाले शिक्षक निलंबित, कलेक्टर ने की थी अनुशंसा

समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा: कल विभिन्न मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार वि.खं. बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम गिंदोला के शा.उ.मा.वि.में  प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह सेन (मूल पद व्याख्याता) को कलेक्टर दीपक सोनी की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से निलबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान इनका  मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला बलौदाबाजार- भाटापारा निर्धारित किया गया है। साथ ही निलंबन अवधि में संबंधित को नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। जिला शिक्षा अधिकारी जिला बलौदाबाजार- भाटापारा के पत्र क्रमांक/शिकायत/जांच/निल.…

Read More

जिले में मनाया गया विश्व सिकल सेल दिवस, की गई मरीजों की जाँच और वितरित किए गए कार्ड

समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून के अवसर पर आज जिले भर में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम किया गया। इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम पी महिस्वर ने बताया कि जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिला मुख्यालय पर इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सिकल सेल रोग के संबंध में बताया गया। बलौदा बाज़ार में एक जागरूकता रथ द्वारा ऑडियो क्लिप आम जनता…

Read More