मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन में अपराधी और अपराध के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी – विधायक सुशांत शुक्ला

भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधवा विलाप करने पर आमादा हैं – विधायक सुशांत शुक्ला वर्ग भेद करके वर्ग संघर्ष की राजनीति करना कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा है कि मात्र 6 माह के कार्यकाल में ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनहित के बड़े-बड़े वादे पूरे किए हैं, जो हमने मोदी की गारंटी के तौर पर संकल्प रूप में व्यक्त किए थे। उन संकल्पों की…

Read More

भूपेश बघेल के धान खेती की पोस्ट पर बोले मंत्री केदार कश्यप : विष्णु के सुशासन में जनता के साथ विपक्ष भी खुश

भूपेश के साथ कांग्रेसी भी खुश है भाजपा सरकार में धान का पूरा 3100 रु मिल रहा है वो भी एकमुश्त समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने से जनता और किसान बहुत खुश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक ट्वीट का हवाला देते हुए श्री कश्यप ने कहा कि जनता तो जनता, विपक्ष के नेता और कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने धान की…

Read More

पीएससी घोटाला कर युवाओं का भविष्य चौपट करने वाली, युवाओं का 15 हजार करोड़ का भत्ता खाने वाली कांग्रेस किस मुंह से युवाओं की बात कर रही है : रवि भगत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के आंदोलन को फिजूल की सियासी कवायद बताया है। श्री भगत ने कटाक्ष किया कि प्रदेश के कोरोना काल में शराब के गोरखधंधे की कोचियागिरी में लगी जिस कांग्रेस सरकार ने रोजगार को नाम पर प्रतिभासम्पन्न शिक्षित बेरोजगार युवकों को डिलीवरी ब्वॉय तक बनाने का शर्मनाक कृत्य किया हो और प्रतियोगी परीक्षाओं में पीएससी घोटाला करके युवकों के अधिकारों पर डाका डालने में कोई हिचक जिस भूपेश…

Read More

शराब के काले कारोबार पर साय सरकार का सख्त प्रहार, लायसेंस प्रणाली ध्वस्त, अब सिर्फ स्वच्छ व्यापार

कैबिनेट ने रद्द की पूर्ववर्ती सरकार की व्यवस्था, नई प्रणाली से उपभोक्ताओं को लाभ, निर्माताओं को राहत समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य  में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा विदेशी शराब की खरीदी-बिक्री के संबंध में लायसेंस की व्यवस्था लागू करने के बाद भारी भ्रष्टाचार और नकली तथा अवैध शराब बिक्री की शिकायतें प्रकाश में आई थीं। शिकायतों के मुताबिक इन सब से छत्तीसगढ़ को हजारों करोड़ रुपए के राजस्व की क्षति हुई थी। बोतलों पर नकली होलो ग्राम चिपकाकर राज्य में बिना स्केन किए नकली शराब धड़ल्ले से बेची जा रही…

Read More

यौन उत्पीड़न के अपराध में युवक गिरफ्तार : आरोपी ने इंस्टाग्राम पर युवती की अंतरंग फोटो की थी पोस्ट…. गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर !

आरोपी कृष्णा चौहान के विरूद्ध अपराध क्रमांक 151/2024 धारा 509 (ख) आईपीसी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. युवती की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : दिनांक 18 जून 2024 को थाना पुसौर में स्थानीय युवती द्वारा कृष्णा चौहान निवासी ग्राम बरपाली जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विरुद्ध इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर बदनाम करने संबंधी आवेदन दिया गया। पीड़ित युवती बताई थी कि पिछले एक साल से इंस्टाग्राम के जरिए कृष्णा चौहान से जान परिचय हुआ। कृष्णा चौहान पसंद करने की बात कहता था, जिसे इन…

Read More

विशेष लेख : योग से जुड़ता पूरा विश्व

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : योग का अर्थ होता है, जुड़ना। योग के माध्यम से आज पूरा विश्व एक परिवार के रूप में जुड़ गया है। भारत में योग प्राचीन काल से ही किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मानव शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना हैं। योग न केवल शरीर को रोगमुक्त रखने में सहायक होता है बल्कि इसके निरंतर अभ्यास करने से मन को शांति भी प्राप्त होती है। भारत को पूरी दुनिया में योग गुरु के नाम से जाना जाता है, जहां ऋषि-मुनियों द्वारा सदियों से…

Read More

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि योग आध्यात्मिक अनुशासन और सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ऐसा ज्ञान है जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य बनाने में सहायता करता है। हमारी प्राचीन जीवन पद्धति का यह हिस्सा रहा है। योग को निरोग और स्वस्थ जीवन शैली का आधार माना गया है। आधुनिक जीवन शैली में घटती शारीरिक प्रतिरोधकता, तनाव युक्त व्यस्त जीवन को व्यवस्थित करने के लिए योग का महत्व और अधिक बढ़…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई, कहा- योग को दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बनाएं

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। वास्तव में योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। श्री साय ने कहा है कि योग को निरोग रहने का उत्तम…

Read More

योग दिवस पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री साय

धमतरी में ‘मिशन अव्वल’ सम्मान समारोह में भी हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने सुबह 7 बजे राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से धमतरी के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होकर ग्राम मुजगहन के केन्द्रीय विद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपेड में दोपहर 1.55 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 2 बजे मेनोनाईट इंग्लिश स्कूल रत्नाबांधा में आयोजित होने…

Read More

एग्रीस्टेक योजना : किसानों को मिलेगी ऋण से लेकर सभी जरूरी सहायता, जीआईएस आधारित होगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण

महासमुंद, धमतरी और कर्वधा में जियो रिफरेंसिंग का कार्य अंतिम चरण में समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार एग्रीस्टेक योजना पर कार्य कर रही है, इसके अंतर्गत जियो रिफरेंसिंग आधारित डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वे में किसानों की फसलों की सभी जानकारियां भारत सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल में दर्ज होंगी। किसानों को फसल उत्पादकता के लिए जरूरी इनपुट जैसे फसल ऋण, विशेषज्ञों की सलाह से लेकर बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को आवश्यकतानुसार बैंक ऋण लेने की भी सुविधा मिलेगी।…

Read More