मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व विधायक श्री अग्नि चन्द्राकर के निधन पर व्यक्त किया शोक

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महासमुंद के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता श्री अग्नि चन्द्राकर के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री चन्द्राकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही पीड़ित परिवारजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

Read More

सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में दो जवानों की शहादत को मुख्यमंत्री ने किया नमन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो कोबरा जवानों की शहादत को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नमन किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

Read More

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें किया नमन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उन्होंने अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इबारत लिखी। उनका साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत  खड़ी ट्रक से डीजल चोरी करने के मामले में शामिल शातिर अंतर्राज्यीय आरोपी को किया गया गिरफ़्तार, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया हैं न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी के कब्जे से 35 लीटर चोरी किया गया डीजल कुल कीमत लगभग 3500/- रुपये किया गया जप्त. थाना मणीपुर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 219/24 धारा 379, 34 भादवि का अपराध दर्ज कर की जा रही है विवेचना. थाना मणीपुर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही में मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर देते थे घटना को अंजाम, प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी. आरोपी…

Read More

भाजपा 25 को मनाएगी प्रत्येक जिलों में ‘आपातकाल का काला दिवस’ : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शिरकत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आपातकाल का काला दिवस’ आयोजन समिति के प्रांत संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भाजपा सभी जिलों केंद्रों में 25 जून को आपातकाल का काला दिवस का आयोजन करेगी। कांग्रेस की सत्ता की लालसा के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जिस प्रकार न्यायालय आदेश के बाद भी प्रधानमंत्री की कुर्सी न छोड़ देश को 1975 से 1977 तक 21 माह की अवधि में आपातकाल लगा संविधान की हत्या कर विपक्ष एवं मीडिया को कुचलकर लोकतंत्र…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत’ नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी किया गया गिरफ्तार, कड़ी वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही कर चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही. आरोपी के विरुद्ध थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 134/24 धारा 376 (2)(ढ) भादवि एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध दर्ज. नाबालिग सम्बन्धी अपराधों में सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कड़ी कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत नाबालिग सम्बन्धी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रकरण के…

Read More

पीएम जनमन योजना से पक्के मकान का सपना हुआ साकार

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए स्वयं का आवास एक सपने से कम नहीं होता है। सुदूर वनांचलो में रहने वाले बैगा और बिरहोर आदिवासियों के लिए भी पहले खुद का पक्का मकान एक सपने जैसा था, लेकिन पीएम जनमन योजना से उनके लिए विकास के रास्ते खुल गए। पक्के मकान सहित बिजली, पानी, सड़क , स्वास्थ्य जैसी अन्य सुविधाएं इस योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। कोटा ब्लॉक के उमरिया दादर में रहने वाले श्री सुंदर…

Read More

सिम्स की बुनियादी जरूरतों और सेवाओं में निरंतर हो रहा सुधार, विस्तारित मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल तेजी से ले रहा आकार

क्यूआर कोड स्कैन कर भी मरीज करा सकते हैं पंजीयन तीन सप्ताह बाद एमआरआई व सिटी स्कैन सुविधा बहाल समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : सिम्स अस्पताल की सेवाओं में तेजी से सुधार आया है। पिछले लगभग तीन माह में सिम्स में काफी काम हुए हैं। अंदर बाहर सभी तरफ बदलाव महसूस किया जा रहा है। अस्पताल की साफ सफाई और सुंदरीकरण पर भी खास ध्यान दिया गया है। डीएमएफ मद से बुनियादी जरूरतें तत्काल स्वीकृति देकर पूर्ण की जा रहीं हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस के नायक ने पिछले तीन महीनों…

Read More

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत की जा रही है लगातार कार्यवाही.

जिले में कुल 109 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 42,000/– रूपये का लिया गया समन शुल्क. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22 जून 2024 को विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें मोटर सायकल में तीन सवारी, नो पार्किंग में वाहन…

Read More

रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण, पुराने स्वरूप में लौटा संयुक्त जिला कार्यालय

समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा/रायपुर : विगत दिनों बलौदाबाजार में हुई घटना से संयुक्त जिला कार्यालय को काफी क्षति पहुंची थी। इस क्षति को पूर्ण करते हुए आज रेस्टोरेशन कार्य आज पूर्ण हो गया है। संयुक्त जिला कार्यालय का भवन अब अपने पुराने स्वरूप में लौट आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने व्यापक रणनीति बनाकर इस कार्य को अंजाम दिया है। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग ने 24 घंटे कार्य कर इसे पूरा किया है। इसके साथ ही परिसर की सफाई सहित क्षति ग्रस्त जिला…

Read More