समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 1 अक्टूबर / देशभर के जनजातीय बहुल गांवों में निवास करने वाले जनजातीय परिवारों को समग्र विकास के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं देने के लिए आगामी 2 अक्टूबर से एक बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड से प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान) की शुरूआत करने जा रहे हैं। अभियान के तहत गांव में बुनियादी ढांचे में सुधार, आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के मानकों को भी शामिल किया गया है। यह योजना देश के 63…
Read MoreDay: October 1, 2024
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विभागीय स्टालों का अवलोकन, हितग्राहियों को सामग्री एवं ऋण राशि चेक का वितरण
वॉलीबॉल अकादमी की छात्राओं को ट्रैक सूट वितरण कर दी भविष्य की शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य पालन, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी स्टॉल का अवलोकन किया और स्टॉल में मौजूद हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि चेक का वितरण किया। श्री साय ने जिला…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए, की घोषणा – भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में मनाया जाएगा ’जनजातीय गौरव दिवस’
जनजातीय समाज ने हमें प्रकृति के संरक्षण का मार्ग दिखाया जनजातीय संस्कृति में छिपी है, गहरी आध्यात्मिकता देश के लिए संघर्ष करने की परम्परा जनजातीय परम्परा रही है जीवन जीने की कला जनजातीय समाज से सीखनी चाहिए समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में ’जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में जनजातीय…
Read Moreरायगढ़ में महिला से छेड़खानी का मामला : कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 147/2024 धारा 354 आईपीसी के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 01 अक्टूबर / कोतवाली पुलिस ने महिला से छेड़खानी के मामले में आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना 7-8 मार्च 2024 की रात की है, महिला ने 08 मार्च को थाना कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 7 मार्च की रात अपने पति और बच्चों के साथ मकान मरम्मत के कारण मोहल्ले की एक बंद दुकान के बाहर सो रही थी।…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में हुए शामिल : छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का लिया जायजा
शिविरों में स्वच्छता कर्मियों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में आज आयोजित कार्यक्रमों में पांच लाख लोग ले रहे स्वच्छता शपथ समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 1 अक्टूबर / उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज रायपुर के जे.आर. दानी स्कूल में स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने और इसके बारे में लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने शहर के स्वच्छता कर्मियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने विभिन्न…
Read Moreरेलवे के लिए खोदी मिट्टी और बन गया सबसे बड़ा सरोवर : धमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर हुआ बड़ा काम, अब हो रहा जल-जगार महा उत्सव
धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर, 9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 1 अक्टूबर / कभी सूखे की समस्या की ओर बढ़ते धमतरी जिले में अब प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बन चुका है, जो बारह महीने लबालब नजर आ रहा है। जिले के ग्राम कन्हारपुरी में निर्मित किए गए अमृत सरोवर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अमृत सरोवर (तालाब) को लेकर खास बात यह है कि जितनी…
Read Moreनाबालिग को भगाने में सहयोगी आरोपित युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड पर !
समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 01 अक्टूबर / कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म मामले में बालिका को भगा ले जाने में युवक का सहयोग करने वाले प्रकरण के सह आरोपित संतोष राठिया (23 साल) निवासी तिलगा को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। घटना को लेकर 28 सितंबर को बालिका के पिता द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 22 सितंबर को ग्राम चुनचुना का करण पाव (19 साल) बहला फुसलाकर अपने साथी संतोष राठिया के साथ बालिका को भगा ले गया था। आरोपित करण…
Read Moreजशपुर में नशामुक्ति : 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन, नशामुक्ति के लिए व्यापक जनमत विकसित करने का प्रयास
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 1 अक्टूबर/ संचालक, समाज कल्याण छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर मद्यपान एवं अन्य मादक द्रव्यों, पदार्थों तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु समाज में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2024 तक की अवधि में मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्रान्तर्गत शिक्षा विभाग एवं ग्राम पंचायतों में गठित भारत माता वाहिनी के सहयोग से 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्यनिषेध सप्ताह का आयोजन…
Read Moreजशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासन सजग : कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 1 अक्टूबर / कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी कड़ी में नायाब तहसीलदार सुश्री आस्था चंद्राकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासाबेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर उपस्थित पाए गए। ओपीडी एवं टीवी लैब की की जांच की गई। नायब तहसीलदार श्री गणेश सिदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाकरगांव पत्थलगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉफ उपस्थिति पाए गएं मेडिकल स्टोर में…
Read Moreशिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए जशपुर प्रशासन की पहल : कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारी कर रहे स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 1 अक्टूबर / जशपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर जिले के विद्यार्थियों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल द्वारा जिले के राजस्व अधिकारियों को स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत मंगलवार को तहसीलदारों द्वारा विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार पत्थलगांव उमा सिंह द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला कुमेकेला का निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार बगीचा सदाशिव मिश्रा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला बेतरा, आंगनबाड़ी केंद्र बेतरा का निरीक्षण किया गया। नायब…
Read More