भाजपा सरकार में जंगलों की अंधाधुंध कटाई और खनिज संसाधनों की खुली लूट, छत्तीसगढ़ को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है — सुरेंद्र वर्मा

रायपुर : भाजपा की सरकार को पूंजीपतियों की गुलाम के तौर पर काम करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनते ही हसदेव के जंगलों में कटाई शुरू हो गई, रायगढ़ जिले के तमनार में जंगल काटे गए, वन अधिकार अधिनियम के तहत आबंटित पट्टे की भूमि पर खनन कार्य शुरू किया जा रहा है। जन विरोध के बावजूद मैनपाट में बॉक्साइट खदान के लिए पहाड़ खोदे जा रहे हैं। खैरागढ़ में भारी विरोध…

Read More

कांग्रेस शासन में बने 14.85 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास, भाजपा का 18 लाख नए मकानों का वादा निकला जुमला — धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में 14,85,142 से अधिक शहरी एवं ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हो चुका था एवं 8 लाख से अधिक प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास की राज्यांश की राशि 3,200 करोड़ रुपए कांग्रेस सरकार ने केंद्र के पास जमा करवा दी थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 18 लाख नया प्रधानमंत्री आवास देने का जो वादा किया था वह गरीबों के साथ धोखा और छल साबित हुआ है। बीते 2 साल में 18…

Read More

मामूली विवाद ने लिया था हिंसक रूप : 19 के बाद 20वां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हथियार बरामद, SC/ST एक्ट वाले मारपीट कांड में आख़िरकार फरार गोलू खान गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

पूर्व में 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया था न्यायिक रिमांड पर. अंबिकापुर : सीतापुर थाना क्षेत्र में लाठी-डंडे और घातक हथियारों से हुई मारपीट की घटना में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गोलू खान को पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्व में ही 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। मामला…

Read More

मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाना भाजपा का वैचारिक और राजनीतिक दिवालियापन — यह निर्णय श्रम, सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला : दीपक बैज

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा कानून से महात्मा गांधी का नाम हटाने का निर्णय भाजपा की गांधीजी के प्रति विद्वेष को दर्शाता है। यह भाजपा का राजनैतिक दिवालियापन है। गांधीजी श्रम की गरिमा, सामाजिक न्याय और सबसे गरीबों के प्रति राज्य की नैतिक जिम्मेदारी के प्रतीक रहे है। यह नाम परिवर्तन गांधीजी के मूल्यों के प्रति भाजपा-आरएसएस की दीर्घकालिक असहजता और अविश्वास को दर्शाता है तथा एक जन-केंद्रित कल्याणकारी कानून से राष्ट्रपिता के जुड़ाव को मिटाने का प्रयास है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज…

Read More

18वीं सदी में सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उठी बाबा गुरु घासीदास की आवाज आज भी राज्य निर्माण की प्रेरणा — उनके विचारों से संचालित हो रही है छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ सरकार बाबा गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर सभी समाज के हित में कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र सतनाम भवन सेक्टर-6 भिलाई में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती एवं गुरु पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय सतनाम भवन में डोम निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा बाबा गुरु घासीदास जयंती आयोजन हेतु प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये की घोषणा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन में आयोजित परमपूज्य…

Read More

खाना बनाने की बात पर खूनी हमला : टंगिया से वार कर दोस्त को किया गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार

सब्जी बनाने के विवाद में दोस्त पर टंगिया से हमला, जोबी पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं में रिमांड पर भेजा रायगढ़ : पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र में मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त पर टंगिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज…

Read More

बोरे में बंद महिला की लाश का सनसनीखेज खुलासा : लीव-इन पार्टनर ने भाई और साथी संग मिलकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पूर्व में भी हत्या का आरोपी रहा है तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल दुर्ग : दिनांक 13/12/2025 को सुबह चन्द्रा मौर्या टाकिज अंडर ब्रीज के पास कार सर्विसिंग सेन्टर के सामने स्थित नाले में बोरे में बंद व बंधा महिला का शव मिलने पर आस पास सनसनी फैल गई थी। घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी। थाना सुपेला में मर्ग क्र. 143/25 एवं अपराध धारा 103, 238 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। अज्ञात महिला…

Read More

शेयर मार्केट स्कैम में बड़ा खुलासा : दोगुना मुनाफे का झांसा बना करोड़ों की ठगी का माध्यम ! एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिक्षक सहित 11 गिरफ्तार, संपत्ति जब्ती की तैयारी.

आरोपियों द्वारा शेयर मार्केट में निवेश कर दोगुना रकम वापस करने का झांसा देकर की गई ठगी. अभी तक की जांच कार्यवाही में आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में 04 तथा थाना गिधौरी में 01 अपराधिक प्रकरण किया गया है दर्ज. अब तक शासकीय शिक्षक आरोपी रामनारायण साहू सहित 11 से अधिक आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार. प्रकरण में सम्मिलित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु, उनकी सरगर्मी से की जा रही है पता तलाश. किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर आरोपियों द्वारा…

Read More

ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द फर्स्ट क्लास ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ओमान” से अलंकृत किया जाना भारत के लिए अत्यंत गौरव, सम्मान और आत्मविश्वास से भर देने वाला ऐतिहासिक क्षण है। यह सम्मान प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, वैश्विक प्रभाव और भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  को प्राप्त यह 29वाँ अंतरराष्ट्रीय सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि यह…

Read More

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल

धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना रायपुर : राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत बुजुर्ग, बीमार एवं विशेष आवश्यकता वाले किसानों के लिए 30 प्रतिशत तक ऑफलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था किसानों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है। इसी व्यवस्था का लाभ उठाकर बालोद जिले के ग्राम अरौद के किसान श्री रूमलाल यादव ने सहजता से अपनी धान की बिक्री की और राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की। किसान श्री रूमलाल यादव ने बताया कि…

Read More