महिलाओं के सशक्तीकरण, स्वावलंबन और आत्मसम्मान में एक क्रांतिकारी कदम : रंजना साहू

महतारी वंदन योजना के 25 वीं किस्त पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का माना आभार रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 में वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित किए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए महतारी वंदन योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण…

Read More

बघेल का ‘दलीय लोकतंत्र’ पर ज्ञान देना ‘नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ जैसा : अखिलेश सोनी

​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र पर दिए गए अनर्गल बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे हास्यास्पद और दिवालिया सोच करार दिया है। श्री सोनी ने कहा कि जिस पार्टी का इतिहास ही तानाशाही और एक परिवार की गुलामी का रहा हो, उसके नेता को विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा ​प्रदेश महामंत्री श्री सोनी ने कहा कि भाजपा वह संगठन है जहाँ एक चायवाले…

Read More

टिकट के लिए सौदेबाजी ही कांग्रेस का असली ‘हाथ’ और असली चरित्र : केदार कश्यप

प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा : हरियाणा में महिला कांग्रेस नेत्री के वायरल वीडियो ने कांग्रेस की ‘दुकान’ का काला सच उजागर किया ‘​छत्तीसगढ़ हो या हरियाणा, कांग्रेस में जनसेवा नहीं, केवल ‘जेब सेवा’ के आधार पर बँटते हैं टिकट’ ​रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने हरियाणा महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी और उनके पति के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के दृष्टिगत कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र पर तीखा हमला बोला है। श्री कश्यप ने कहा कि इस वीडियो ने एक…

Read More

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में नई आवाज़ — लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध चुनी गईं, किरण देव, अरुण साव समेत भाजपा नेताओं ने दी बधाई, बताया नारी शक्ति और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने पर सोमवार को प्रदेश भाजपा-परिवार में उत्साह दिखाई दिया। भाजपा के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारियों ने इस मौके पर श्रीमती वर्मा को अपनी ओर से बधाई देकर उनके प्रति मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं का सम्मान : किरण देव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि श्रीमती वर्मा का चयन भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति प्रधानमंत्री…

Read More

बस्तर की आवाज़ रहे स्व. बलिराम कश्यप को श्रद्धांजलि — विष्णु देव साय ने पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा जनसेवा और आदिवासी उत्थान के लिए समर्पित था उनका जीवन

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. बलिराम कश्यप जी का जीवन जनसेवा, समर्पण और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सतत संघर्ष का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने बस्तर अंचल के सर्वांगीण विकास, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनजातीय समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. कश्यप जी सरलता, ईमानदारी…

Read More

देश की औद्योगिक सुरक्षा के प्रहरी को सलाम — विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को किया नमन

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ के सभी जवानों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों, रणनीतिक संस्थानों और राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अपनी सतत सतर्कता, साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर सीआईएसएफ के जवान राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

Read More

नारी शिक्षा की महान क्रांतिकारी को नमन — विष्णु देव साय ने पुण्यतिथि पर याद की सावित्रीबाई फुले, कहा– उनके संघर्ष ने बदली भारतीय समाज की सोच

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत एवं महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारतीय समाज में महिला शिक्षा, सामाजिक समानता और समाज सुधार की सशक्त प्रतीक थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपने संघर्ष और दूरदर्शिता…

Read More

भरथरी गायन की अमर आवाज को नमन — विष्णु देव साय ने पुण्यतिथि पर याद की सुरुज बाई खांडे, कहा– छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने वाली महान गायिका

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात भरथरी गायिका स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे की  पुण्यतिथि 10 मार्च 2026 पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्व. सुरुज बाई खांडे छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और लोकगायन परंपरा की एक विशिष्ट पहचान थीं। उन्होंने अपने अद्भुत कला कौशल और मधुर स्वर से भरथरी गायन परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया तथा छत्तीसगढ़ की लोकधारा को देश और दुनिया तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।…

Read More

“शहरों में बसेंगे जंगल!” — बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में ‘नगर वन क्रांति’, रायपुर के सोंडोंगरी में 30 हेक्टेयर में बन रहा विशाल अर्बन फॉरेस्ट, 762 लाख का बड़ा बजट मंजूर

●            सोंडोंगरी परियोजना के साथ रायपुर में पारिस्थितिक कायाकल्प लेकर आई – सांसद बृजमोहन ●            नगर वन योजना: 2025-26 में छत्तीसगढ़ के हरित आवरण के लिए 762 लाख रुपये का प्रोत्साहन रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अथक संसदीय प्रयासों के माध्यम से, छत्तीसगढ़ के शहरी परिदृश्य पर नगर वन योजना (NVY) के गहरे प्रभाव को राष्ट्रीय पटल पर लाया गया है। पारदर्शिता, जवाबदेही और निरंतर प्रगति की मांग करते हुए, अग्रवाल ने हाल ही में लोकसभा में योजना के कार्यान्वयन, बजटीय आवंटन और पारिस्थितिक दिशानिर्देशों के संबंध में महत्वपूर्ण…

Read More

भाजपा के संरक्षण में फल-फूल रहा नशे का कारोबार” — सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा आरोप, दुर्ग में भाजपा नेता पर अफीम की खेती कराने का दावा

रायपुर : भाजपा सरकार नशे के कारोबार का संरक्षण बनी हुई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्ग के समोदा में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार द्वारा अफीम की खेती कराया जाना साबित करता है कि भाजपा सरकार नशे की कारोबार को बढ़ावा दे रही है। बिना सरकार के संरक्षण के यह संभव ही नही की कोई छत्तीसगढ़ जैसी राज्य में अफीम की खेती करने का साहस कर सके। पुलिस ने भाजपा नेताओं को तीसरे नंबर का आरोपी बनाया, इसका मतलब सरकार उसको बचाने की…

Read More