ऑपरेशन शंखनाद : तस्करों की चाल फेल ! पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़ भागे आरोपी, फर्जी नंबर प्लेट का खेल उजागर, तस्करों की टूटी कमर, गौ-वंश बरामद.

रात्रि गश्त में सतर्क पुलिस की कार्रवाई — स्कार्पियो वाहन में ठूंसकर ले जाए जा रहे गौ-वंश को कराया गया मुक्त. गौवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, तस्कर स्कार्पियो वाहन छोड़ कर हुए फरार. तस्करों की चाल नाकाम — फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल, पशुक्रूरता का अपराध दर्ज कर जांच में जुटी भूपदेवपुर पुलिस. एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश : “ऑपरेशन शंखनाद में तस्करों की कमर तोड़ी जा रही है—गौ-वंश तस्करी बंद करें, पुलिस तस्करों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करेगी।” रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में “ऑपरेशन शंखनाद”…

Read More

विकास और संवेदना का संगम: 01 मई को जशपुर प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बगिया में ‘समृद्धि एम-कैड’ का शुभारंभ और बंदरचुआं में ब्रह्मभोज में सहभागिता से जनभावनाओं से जुड़ेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 01 मई को जशपुर प्रवास बगिया में समृद्धि एम-कैड निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ स्वर्गीय श्री विवेक अंधारे के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में होंगे शामिल जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 01 मई को जशपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 11:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:25 बजे विकासखंड कांसाबेल ग्राम बगिया पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री दोपहर 01:00 बजे बगिया में ‘समृद्धि एम-कैड’ निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3.15 बजे विकासखंड कुनकुरी के ग्राम बंदरचुआं पहुंचकर अपने निज…

Read More

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

डबल इंजन की रफ्तार, योजनाओं की बौछार- किसान, आदिवासी, महिला और युवा बने केंद्र में रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली को लेकर एक नई परिभाषा गढ़ने की कोशिश दिखाई देती है। विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘सुशासन’ को केवल एक नारा नहीं, बल्कि जमीनी क्रियान्वयन का आधार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। सीमित समयावधि करीब 2 वर्ष 4 माह 17 दिन में ही सरकार ने विकास का जो खाका तैयार किया है, उसे भविष्य की बड़ी तस्वीर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन

महिला पत्रकारों ने नारी शक्ति वंदन के संकल्प को महिला सशक्तिकरण की ओर बताया ऐतिहासिक कदम रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित  कार्यालय कक्ष में पत्रकार श्रीमती नीरा साहू द्वारा गुजरात यात्रा पर लिखी गई पुस्तक ‘अविस्मरणीय यात्रा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती साहू को उनकी उत्कृष्ट रचना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र एवं शासकीय…

Read More

छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि : कांकेर एकलव्य की छात्रा कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में की टॉप

10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हासिल की प्रथम स्थान राज्य में संचालित 11 एकलव्य विद्यालयों में परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्री श्री नेताम ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। होनहार छात्रा कृतिका ने संपूर्ण देश में संचालित लगभग 750 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री…

Read More

लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026 के लिए आवेदन 1 मई से, लिपिकों को लेखा, वित्तीय प्रबंधन और लेखापरीक्षा में सक्षम बनाना

रायपुर : छत्तीसगढ़ में संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए लेखा प्रशिक्षण आयोजित करता है, जिसका उद्देश्य वित्तीय नियमों और ट्रेजरी कार्यों में दक्षता बढ़ाना है। 3 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके नियमित लिपिक आवेदन कर सकते हैं, जो रायपुर/बिलासपुर में आयोजित आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 के लिये 01 मई 2026 से 29 मई 2026 के मध्य आवेदन स्वीकार किये जायेंगें।  संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के आदेशानुसार सरकारी विभागों के लिपिकों को लेखा संबंधी नियमों, वित्तीय प्रबंधन और लेखापरीक्षा…

Read More

भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा, जल प्रबंधन का ऐसा मॉडल जो पूरे देश के लिए बना मिसाल

वैज्ञानिक मैपिंग और सॉल्ट लिक तकनीक से बदला अभयारण्य का परिदृश्य 240 से अधिक जल स्रोतों की हो रही है रियल-टाइम मॉनिटरिंग रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन और जैव-विविधता के केंद्र बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य ने इस भीषण गर्मी में वन्यजीव संरक्षण की एक नई इबारत लिखी है। जब पारा आसमान छू रहा है और प्राकृतिक जल स्रोत सूखने की कगार पर हैं, तब बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा अपनाई गई वैज्ञानिक और व्यावहारिक जल प्रबंधन प्रणाली वन्यजीवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। हर 5 वर्ग किलोमीटर पर पानी की…

Read More

लू से मृत्यु पर शासन की संवेदनशीलता: बलौदाबाजार कलेक्टर ने स्वीकृत की 4 लाख की सहायता

रायपुर : प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप के बीच जिला प्रशासन ने एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत प्रदान की है। प्राकृतिक आपदा के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने लू लगने से जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत कार्रवाई  यह सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) की धारा 6-4 के निहित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदान की गई है। कलेक्टर ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रकरण का त्वरित…

Read More

सफलता की कहानी : आर्थिक संकट के अंधेरे से उबरकर रोशन हुआ कुसुम बाई का घर

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026: संवेदनशील शासन, सशक्त नागरिक रायपुर : जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता का पैमाना वह मुस्कान है, जो किसी गरीब के चेहरे पर तब आती है, जब उसे उम्मीद की नई किरण दिखाई देती है। छत्तीसगढ़ शासन की ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026’ आज प्रदेश के हजारों परिवारों के लिए ऐसी ही एक उम्मीद बनकर उभरी है। धमतरी जिले की कुसुम बाई सतनामी की कहानी इस योजना की संवेदनशीलता और प्रभावशीलता का जीवंत उदाहरण है। बढ़ता कर्ज और मानसिक तनाव  धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड…

Read More

सुदूर बीजापुर में चिकित्सा चमत्कार : अत्यंत दुर्लभ बीमारी से जूझते शिशु को बचाया, केले के पत्तों से किया गया विशेष देखभाल

रायपुर : जिला अस्पताल बीजापुर के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु का सफलतापूर्वक उपचार कर उसे नया जीवन प्रदान किया गया है। ग्राम कोरसागुड़ा कोरसागुड़ा, बासागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल 2026 को गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। जांच में शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है।…

Read More