जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 154.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 11 जून तक सामान्य औसत वर्षा 188.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 10.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 7.4 मिमी, मनोरा में 23.3 मिमी, कुनकुरी में 18.2 मिमी, दुलदुला में 1.5 मिमी, फरसाबहार में 18.4 मिमी, बगीचा में 14.7 मिमी, कांसाबेल में…
Read MoreDay: June 11, 2026
जशपुर में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर 25 हजार रुपये तक जुर्माने की कार्रवाई
जशपुर : वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों की प्राकृतिक वंश वृद्धि एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 की धारा 3 की उपधारा 2 के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 जून 2026 से 15 अगस्त 2026 तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है। इस अधिनियम के तहत जशपुर जिले के अन्तर्गत समस्त तालाबों एवं जल स्त्रोतों में जिनका संबंध नदी नालों से नहीं है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर को छोड़कर, सभी प्रकार…
Read Moreजशपुर के नीमगांव ने रचा जल संरक्षण का नया मॉडल, 2587 कंटूर ट्रेंच और 30 सोक पीठ से बढ़ा भूजल स्तर, सालभर पानी से लबालब डबरियां बनीं किसानों की संजीवनी
जशपुर नगर के ग्राम नीमगांव में जल संरक्षण की अनोखी पहल सोक पीठ, कंटूर ट्रेंच डबरी संरचनाओं से बढ़ा रहा है जल संचयन की क्षमता नीमगांव में 2587 बनाया गया कंटूर ट्रेंच जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के तहत बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। जशपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत नीमगांव में एक अनोखी पहल देखने को मिली । मनरेगा और जन भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण एवं भू जल संवर्धन के लिए विभिन्न नवाचार आधारित…
Read Moreरायगढ़ में कबाड़ माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा : 20 टन स्क्रैप से भरा ट्रक पकड़ा, चोरी का माल खपाने की थी तैयारी ? बिना दस्तावेज 20 टन लोहे का स्क्रैप लेकर जा रहा ट्रक पुलिस के हत्थे चढ़ा, की गई वैधानिक कार्रवाई.
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त. आरोपी से चोरी के संदेह में करीब 9.22 लाख रुपये का माल जब्त, कबाड़ की आड़ में संपत्ति संबंधी अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर. रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप और 12 चक्का ट्रक जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि जब्त स्क्रैप चोरी की संपत्ति हो सकता…
Read Moreकुनकुरी नगर पंचायत की ‘स्वच्छता’ का काला सच : स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां, NH के किनारे बनाया कचरे का ‘डंपिंग यार्ड’ ; बदबू, प्रदूषण और बीमारियों का बढ़ रहा खतरा
नगर पंचायत कार्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर खुलेआम डंप हो रहा शहर का कचरा SLRM सेंटर की योजना बनी सफेद हाथी, योजना की आड़ में लाखों रुपये महीने का भ्रस्टाचार कुनकुरी : शासन-प्रशासन की नाक के नीचे स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां कैसे उड़ाई जाती हैं, इसका जीता-जागता और शर्मनाक उदाहरण देखना हो तो नगर पंचायत कुनकुरी का रुख कीजिए। यहाँ स्वच्छता के नाम पर हर महीने लाखों रुपये के सरकारी बजट की बंदरबांट तो हो रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पूरा नगर पंचायत प्रशासन घोर…
Read More