महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की महक पहुंची पुलिस मुख्यालय तक, डीजीपी अरुण देव गौतम ने सराहा आत्मनिर्भरता और ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल

महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम को भेंट किया गया जीपीएम की विशिष्ट पहचान ‘विष्णु भोग’ चावल, महिलाओं के आत्मनिर्भरता मॉडल और स्थानीय उत्पाद की सराहना रायपुर : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रवास पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम का स्वागत स्थानीय पहचान और कृषि समृद्धि के प्रतीक ‘विष्णु भोग’ चावल से किया गया। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने उन्हें जिले की विशिष्ट पहचान माने जाने वाले ‘विष्णु भोग’ चावल का पैकेट भेंट कर…

Read More

‘अभियान संवेदना’ की बड़ी सफलता : पूंजीपथरा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई में 9 माह से लापता नाबालिग सकुशल बरामद, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध.

पूंजीपथरा पुलिस ने सारंगढ़ से बालिका को किया दस्तयाब, आरोपी को अपहरण, दुष्कर्म की धाराओं में भेजा न्यायिक रिमांड पर शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से ले गया था आरोपी, लगातार पतासाजी के बाद पुलिस को मिली सफलता रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस के “अभियान संवेदना” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग नौ माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूंजीपथरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को सारंगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने…

Read More

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी बुजुर्ग की उम्मीद: 85 वर्षीय जॉन क्रूज़ मिंज का वर्षों पुराना आधार कार्ड सिर्फ तीन दिन में बना, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री हेल्प लाइन से मिला समाधान जान क्रूज़ मिंज का आधार कार्ड बनने पर  मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर : जशपुर जिले के ग्राम जोकबहला (ग्राम पंचायत नारायणपुर) निवासी 85 वर्षीय जॉन क्रूज़ मिंज के लिए आधार कार्ड बनवाना वर्षों से एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। कई बार आधार नामांकन केंद्र जाने के बावजूद उनके फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने और अन्य तकनीकी कारणों से उनका आवेदन बार-बार निरस्त हो जाता था। इसके कारण उन्हें अनेक सरकारी सेवाओं और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता…

Read More

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई जी का निधन छत्तीसगढ़ और देश के लिए अपूरणीय क्षति, पूरा प्रदेश शोक में : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

करोड़ों दिलों पर गूंजती रहेगी तंबूरे की तान और बुलंद आवाज : उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, इस दुखद खबर से हम सभी को गहरा आघात लगा है। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध कला और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। वहीं यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि पंडवानी की पहचान डॉ तीजन बाई से थी। श्री साव ने…

Read More

विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई नहीं रहीं: संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा— उनकी कला और विरासत सदैव अमर रहेगी

पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत पंडवानी को विश्व मंच तक पहुंचाने वाली महान लोकगायिका के निधन पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक, कहा— छत्तीसगढ़ ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर का अनमोल रत्न खो दिया रायपुर : छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका श्रीमती तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर एम्स में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश और…

Read More

लोक संस्कृति की अमर स्वर-सम्राज्ञी डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भावभीनी श्रद्धांजलि, बोले— उनका निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अपूरणीय क्षति

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना…

Read More

चिंतन शिविर 3.0 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से दिया हरित छत्तीसगढ़ और जनभागीदारी का सशक्त संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक संवेदनाओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने…

Read More

योग से हुई दिन की नई शुरुआत, मुख्यमंत्री साय बोले— स्वस्थ मन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़

चिंतन शिविर 3.0 : योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ की। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष योग सत्र में उन्होंने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और…

Read More