डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव ने भाजपा नेताओं का कराया कांग्रेस प्रवेश : विधायक यू.डी.मिंज की सक्रियता से प्रभावित होकर भाजपा के स्थानीय नेताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

कुनकुरी : उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के कुनकुरी प्रवास पर विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज की सक्रियता और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। कुनकुरी प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का विधायक यू.डी.मिंज के समर्थकों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर राजपरिवार के करीबी मनीष यादव, भेलवांटोली निवासी मनोज आपट, बासंताला निवासी, नारायणपुर क्षेत्र के दिग्गज रामकृत नायक सहित कई दिग्गज को टी.एस. सिंहदेव ने कांग्रेस प्रवेश करा कर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

कांग्रेस प्रवेश करने वाले नेताओं ने कहा कि विधायक यू.डी.मिंज का जनता के प्रति समर्पण और क्षेत्र के लिए लगातार काम कर रहे हैं। विकास कार्यों से उनका मन परिवर्तित हो रहा है और विधायक की कार्यशैली से आकर्षित होकर भाजपा से मोहभंग हो रहा है और कांग्रेस प्रवेश किये है।

मनीष यादव ने कहा कि विधायक यू.डी. मिंज लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता से जुड़े हुए हैं और उनकी कर्मठता के कारण आज विकास के कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र की जनता को ऐसे ही सक्रिय जन-जन तक पहुंच रखने वाले जनप्रतिनिधि की जरूरत है, जो कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं को समझ कर उसी अनुरूप काम करें। मैं उनकी कार्यशैली से अत्यधिक प्रभावित हूँ और कांग्रेस के साथ अपनी आगे की शुरूआत कर रहा हूँ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!