विश्व आदिवासी दिवस पर सर्व आदिवासी समाज कुनकुरी ने आक्रोश दिवस का किया आयोजन, कुनकुरी नगर में निकाली विशाल रैली

Advertisements
Advertisements

कुनकुरी खेल मैदान पर हुआ मुख्य आयोजन, समाज के नेताओं ने रैली को किया संबोधित  

जय स्तम्भ पर मणिपुर में दिवंगत हुए लोगो को दी गई श्रद्धांजलि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज कुनकुरी द्वारा कुनकुरी खेल मैदान पर आक्रोश दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर नगर में एक रैली निकाली गई जिसमें आदिवासी एकता के संबंध में नारे लगाये गये। रैली खेल मैदान से प्रारंभ होकर जय स्तम्भ, बस स्टैण्ड होते हुए वापस खेल मैदान पहूंची। रैली के जय स्तम्भ पहूंचने पर मणिपुर में दिवंगत हुए लोगो को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम स्थल खेल मैदान पहूंचने के बाद विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित आक्रोश दिवस पर अपने संबोधन में क्या कहा देखे वीडियो……..

खेल मैदान पर समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुनकुरी विधायक यूडी मिंज द्वारा आदिवासी समाज का ध्वज फहराकर किया गया। जिसके उपरांत मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा महापुरूषों के चित्र के समक्ष पुष्ण अर्पित कर धूप दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूडी मिंज एवं अन्य उपस्थित अतिथियों को पुष्ण गुच्छ भेंट कर बैच लगाया गया। आदिवासी समाज के पारम्परिक पगड़ी भी अतिथियों को पहनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा समाज के हितग्राहियों में वन अधिकार पट्टा का भी वितरण किया गया।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित आक्रोश दिवस में संविधान की उद्धेशिका का पठन श्रीमती राजकुमारी लकड़ा सरपंच ग्राम पंचायत बेमताटोली के द्वारा पढ़ा गया। विश्व आदिवासी दिवस की प्रस्तावना कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो ने पढ़ा। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि यूडी मिंज के अतिरिक्त सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष श्यम सुंदर मरावी द्वारा यूसीसी, हॉकी संघ जिलाध्यक्ष जशपुर वाल्टर कुजूर द्वारा एमपी/मणिपुर काण्ड/गोली काण्ड, श्रीमती अंजना मिंज जनपद अध्यक्ष कुनकुरी द्वारा वन संरक्षण संशोधन अधिनियम 2023, गोण समाज के आ पी एस ध्रुव द्वारा आदिवासी अधिकार, अभिनंद खलखो उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला जशपुर द्वारा आरक्षण के संबंध में, एडीजे अजीत कुमार राजभानु, कंवर समाज के फुलेन्द्र साय द्वारा पांचवी अनुसूची एवं पेशा कानून, उरांव समाज केन्द्रीय उपाध्यक्ष अनिमानंद एक्का द्वारा आदिवासियों के अधिकारों के बारे में, कवंर समाज के रविन्द्र साय द्वारा आदिवासियों के इतिहास विषय पर अपना संबोधन दिया।

कार्यक्रम का संचालन कुंदन पन्ना, कुलदीप मिंज, जयंत एवं जुलियस जोन द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष सरपंच संघ जिला जशपुर कुलदीप मिंज द्वारा किये जाने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!