जशपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का हुआ आयोजन, 14 हितग्राहियों को ट्राईसायकल किया गया वितरण

Advertisements
Advertisements

दृढ़ इच्छा शक्ति से मनुष्य हर ऊंचाईयों को आसानी से प्राप्त कर सकता है- विधायक श्री विनय भगत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जशपुर विधायक श्री विनय भगत की उपस्थिति में आज जषपुर नगरीय क्षेत्र के वशिष्ट कम्यूनिटी हॉल में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समारोह आयोजित किया गया। समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चों ने मनोरम गीत व नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एस.लाल, उप संचालक समाज कल्याण अधिकारी, श्री अमित महतो सहित अन्य प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री भगत ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने, उन्हें आम नागरिकों के जैसे समान अधिकार दिलाने और उनके सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने की जिम्मेदारी हम सब की है। प्रदेष सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हित में कई लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।

साथ ही जिला प्रषासन इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने दिव्यंागजनों से कहा कि निराश होने से हमेशा निराशा ही हाथ लगती है। इस लिए मन में हमेषा सकारात्मक दृढ इच्छा शक्ति होनी चाहिए जिससे व्यक्ति हर ऊंचाई को सरलता से प्राप्त कर सकता है। श्री भगत ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग युवाओं का कौशल विकास कर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। जिससे उन्हें आगे बढ़कर जीवन यापन करने आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने उपस्थित सभी व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों के मनोरम नृत्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भगत ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांग व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है। शारीरिक रूप से कमजोर होने के बाद भी वे मन और बुद्धि से तेज होते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में दिव्यांगजन हर क्षेत्र में आगे आ रहे है साथ ही उच्च पदों पर आसीन होकर पद को गौरवान्वित कर रहे है। इसलिए सभी दिव्यंाजनों को प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्रदान करना चाहिए।  जिससे उनकी हुनर को समझकर और निखारा जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत सरकार दिव्यांगजनों को सामान्य लोगांे के समान ही अधिकार प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ ऐसे व्यक्तियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचना चाहिए। साथ ही सभी लोगों को योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समाज कल्याण विभाग के द्वारा अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के संबंध में बताते हुए विभागीय योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेशन, उन्हें आवश्यक उपकरण प्रदान करना जैसे अनेक योजनाएं चला रही है। उपसंचालक समाज कल्याण ने बताया कि जिले के 662 दिव्यंाजनों को पेंशन, 4426 दिव्यांगजों को सामाजिक सुरखा पंेशन, 452 दिव्यांगजनों को छात्रवृत्ति, 06 दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा प्रोत्साहन राशि, 761 दिव्यांगजनों को निःशुल्क बस पात्रा  पास प्रदान किया गया हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक 4 दिव्यंाग दंपतियों को विवाह प्रोत्साहन राशि से लाभांवित किया गया है। वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में कुल 450 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण से लाभांवित किया गया है। तथा वित्तीय वर्ष के अंत तक 600 दिव्यांगजनों को सहायत उपकरण प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग युवाओं के कौषल को बढ़ाते हुए उन्हें रोजगार से जोड़ा गया है।

समारोह में उपस्थित सभी दिव्यांगजनों को विभिन्न विभाग द्वारा अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःषुल्क दिव्यांगता जांच, परिवहन विभाग के द्वारा ई-पास सहित अन्य योजनाओ का लाभ प्रदान किया गया।साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न विकासखंडों के हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान करते हुए 14 हितग्राहियों को ट्रायसायकल का वितरण किया गया। समारोह के अंत मे अतिथियों को प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!