प्रदेश सरकार की महिला विरोधी नीति के चलते महिलाओं को धरने पर बैठना पड़ रहा हैं- शालिनी राजपूत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने महिला स्व सहायता समूह के द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले रेडी टू ईट पोषण आहार का कार्य महिला समूह से छीन कर छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम को दिए जाने को लेकर कड़ी आपत्ति करते हुए प्रदेश सरकार पर महिलाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की महिला विरोधी नीति के चलते महिलाओं को धरने पर बैठना पड़ रहा हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि शर्मनाक हैं क्योंकि कांग्रेस के नेता चुनाव से पूर्व महिला सशक्तिकरण की बात करते थे आज महिलाओं की शक्ति कम करने का निर्णय कर रहे हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तत्कालीन सरकार द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार वर्ष 2009-10 में आंगनबाड़ियों में रेडी टू ईट पोषण आहार का कार्य ठेकेदारों से लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए महिला स्व सहायता समूह को दिया गया था। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिला समूहों से उक्त कार्य छीनकर बीज निगम को दिये जाने का निर्णयर्ण लिया है यह महिलाओं के साथ अन्याय हैं और इस अन्याय का प्रमुख उद्देश्य एक कंपनी विशेष तथा इस कंपनी/सस्ंथा/निगम के साथ अनुबंधित निजी सस्ंथा को लाभ देने व महिलाओं को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाना है। अब होगा न्याय का नारा देने वाली कांग्रेस क्या ऐसे निर्णय को न्याय मानती हैं?

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!