पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर सायकल से भारत यात्रा पर निकला युवक : 300 किलोमीटर से अधीक दूरी तय कर अशोक पहूंचा कुनकुरी

Advertisements
Advertisements

70 से 90 किलोमीटर की दूरी प्रतिदिन करता है तय, बंगाल से झारखण्ड होते हुए छत्तीसगढ़ पहूंचा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : नगर में आज रविवार की सुबह खास रहा, नगर में लगभग 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी का सफर तय कर पश्चिम बंगाल से एक 23 वर्षीय युवक अशोक महतो का अगामन हुआ। अशोक सायकल से भारत भ्रमण में निकले है और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगो तक पहूंचा रहे है। बीते 15 अगस्त को पश्चिम बंगाल से सायकल यात्रा का शुभारंभ करते हुए 6वें दिन कुनकुरी पहूंचे है और नागरिकों, बच्चों के साथ राहगीरों को पर्यावरण को लेकर जागरूक कर रहे है। अशोक प्रतिदिन 70 से 90 किलोमीटर तक का सफर तय कर रहे है।

अशोक महतो अपनी इस सायकल यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताये कि वह अभी अभी स्नातक की पढ़ाई पूरी किये है। स्नातकोत्तर की शिक्षा प्रारंभ करने से पहले भारत भ्रमण कर पर्यावरण के साथ हो रहे छेड़छाड़ से आने वाले 20 से 30 वर्षो में भारी समस्या उत्पन्न होने वाली है। समय रहते इस विषय पर लोगो को जागरूक नही किया गया तो जीवन काफी कष्टमय हो जायेगा। धरती पर 70 प्रतिशत पानी की उपलब्धता होने के बाद भी पीने योग्य पानी का प्रतिशत काफी कम है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पेड़ न काटने, नये पौधे लगाने के साथ जल संरक्षण के साथ भविष्य सुरक्षित करने की बात जन जन तक पहूंचा रहे है।

पेड़ पौधे, पानी जीवन का अभिन्न अंग है। पेड़ो को हो रही लगातार कटाई से आगामी कुछ वर्षो में आक्सिजन की कमी होने लगेगी जिससे मानव जीवन खतरे में आ जायेगा। इसी प्रकार जल संरक्षण भी आवश्यक है जल के हो रहे दुरूपयोग से भी लोगो को जागरूक होना होगा। 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने के बाद रास्ते के अनुभव को साझा करते हुए अशोक ने बताया कि लोग इस अभियान से जुड़ रहे है, समझ भी रहे है। यात्रा में लोगो का सहयोग इतना मिल रहा है कि मुझे अभी तक घर से लाये पैसे को खर्च करने की जरूरत महसूस नही हुई है।

अशोक ने यह भी बताया कि विगत एक दो वर्षो से उनकी इच्छा थी कि वे भारत भ्रमण पर निकले पर विषय चयन नही कर पा रहे थे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करने का विषय उन्हे उनके टीम के फाउंडर पार्थ दत्ता ने दी। पार्थ दत्ता कुनकुरी के मयाली में विगत कई वर्षो से एडवेंचर से संबंधित शिक्षा विद्यार्थियों को देने आते रहते है। यात्रा के बारे में आगे बताया कि वह पश्चिम बंगाल के पुरूलिया बंसा के रहने वाले है 15 अगस्त को सायकल पर जरूरत का सामान और कुछ पैसे लेकर निकले है बंगाल से झारखण्ड प्रदेश के तमाड़, खुंटी, पालकोट, गुमला होते हुए छत्तीसगढ़ प्रांत प्रवेश किये जिसके बाद जशपुर होते हुए कुनकुरी पहूंचे है। आगे तपकरा होते हुए ओड़िसा के झारसुगुड़ा होते हुए यात्रा आगे बढ़ायेंगें। यात्रा का समापन निजोरम में होगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!