दीपक बैज की भाषा, उनके बयान और उन बयानों के निहितार्थ एक ही बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि वह माओवादियों और धर्मांतरण गैंग के इशारों पर काम कर रहे हैं – अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : श्री बैज जबसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं तबसे लगातार ऐसे स्तरहीन बयान दे रहे हैं जो आदिवासियों को राष्ट्र की मुख्यधारा से काटने वाले हैं। आदिवासियों को हिन्दुओं से अलग करने का वह खुलेआम ऐलान कर चुके हैं। ठीक यही भाषा नक्सली और धर्मांतरण में लगी मिशनरियों की भी हुआ करती है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम

एक तरफ आदिवासियों का एक बड़ा वर्ग स्वयं अपनी मूल संस्कृति से काटने के माओवादियों और मिशनरियों के कुत्सित प्रयासों के प्रति सचेत हो रहा है। दूसरी तरफ टुकड़े- टुकड़े गैंग, जिहादियों और माओवादियों की पोषक कांग्रेस के नेता दीपक बैज उन्हें आदिवासियों को बरगलाकर राष्ट्र की मुख्यधारा और संस्कृति से अलग करने के लिए ऊल जलूल बयान दे रहे हैं।

Related posts