सुश्री शालिनी गुप्ता को दिल्ली में मिला नेशनल यूथ ब्रिलियंट अवार्ड 2023, सांसद मनोज तिवारी के हाथों से मिला सम्मान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/बगीचा

कन्यादान फाउंडेशन की ओर से दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड की सुश्री शालिनी गुप्ता को नेशनल यूथ ब्रिलियंट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह आवर्ड दिल्ली में कन्यादान फाउंडेशन द्वारा पूरे हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों से समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 युवाओं को दिया गया। इस अवार्ड समारोह में शालिनी गुप्ता की अनुपस्थिति मे शालिनी के अभिभावक तुल्य रौनियार दर्पण टीम के दिल्ली संरक्षक एवं समाजसेवी केदार प्रसाद गुप्ता ने सम्मान ग्रहण किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय अभिनेता मनोज तिवारी के अलावा राणा दीपू सिंह, ऋषि सरदाना , डॉ. निकिता गौर समेत अन्य कई गणमान्य अतिथि थे। अवार्ड में छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, ओड़िशा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मुम्बई, मणिपुर, मध्य प्रदेश जम्मू कश्मीर के अलावा और भी प्रतिभागियों का चयन किया गया था।

शालिनी गुप्ता को उनके सामाजिक कार्यों के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया, शालिनी को समाज सेवा में रुचि होने के कारण 2022 में एमएसडब्ल्यू की शिक्षा पूरी की और भविष्य में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का निर्णय लिया है, और 7-8 सालों से निरंतर निस्वार्थ भाव से सामाजिक गतिविधियों को लेकर के कार्य कर रही है सुश्री शालिनी गुप्ता छत्तीसगढ़ राज्य में समाज सेवा के क्षेत्र में एक जाना पहचाना चेहरा है।

संस्था “रानी दुर्गावती मंडल” की संस्थापक है। इस मंडल को यूनिसेफ द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया जा चुका है। स्पस्ट है कि शालिनी अत्यंत ऊर्जावान, सक्रिय और संवेदनशील व्यक्तित्व है, जिसने कम उम्र में ही समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय मुकाम हासिल कर लिया है। उसने अपने परिवार,रौनियार दर्पण परिवार,रामकृष्ण आश्रम बगीचा,नेहरू युवा केंद्र संगठन से प्रोत्साहन पाकर स्वच्छ भारत अभियान सहित आजादी के अमृत महोत्सव में भरपूर योगदान दिया है।

शालिनी ने राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा संसद प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया तथा दिल्ली में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं साथ ही मुंबई में प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया,  राष्ट्रीय प्रतिष्ठा युवा संगठन द्वारा स्थापित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय यूथ अवार्ड पाने वाली छत्तीसगढ़ की एकमात्र व्यक्तित्व हैं।

इतना ही नहीं शालिनी गुप्ता ने समाजसेवी श्री यतींद्र गुप्ता जी से प्रेरित होकर कोविड वैश्विक महामारी के दौरान कोरोना पीड़ित नागरिकों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा परामर्श देने हेतु “नमस्ते डॉक्टर” कार्यक्रम चलाया। इसी दौरान “हेलो सर” कार्यक्रम के माध्यम से उसने neet एवं jee के छात्रों को शैक्षणिक परामर्श देने में उल्लेखनीय सहभागिता निभाई।

शालिनी गुप्ता के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की समाज सेवी संस्था “रौनियार दर्पण” ने ग्रामीण नारी प्रतिभा को सशक्त बनाने के लिए “स्वतंत्र नारी”, बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए “सजग नारी” एवं पारिवारिक समरसता बनाए रखने के लिए “स्नेहिल नारी” जैसे छोटे किन्तु उपयोगी कार्यक्रम चलाए, जिसने सैकड़ों परिवारों को लाभान्वित किया है। शालिनी गुप्ता जरूरतमंदों के लिए रक्तदान भी कर चुकी है। इसको छत्तीसगढ़ nyk के स्टेट डायरेक्टर के द्वारा सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय स्वयं सेविका पुरूस्कार और भी अनेकों सम्मान से सम्मानित किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!