जशपुर जिला में पर्यवेक्षक परीक्षा के सुचारू संपादन हेतु आर्ब्जबर नियुक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत् पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-2023 का आयोजन 27 अगस्त 2023 रविवार को किया जावेगा।

खुली सीधी भर्ती पूर्वान्ह 10.00 से 12.15 बजे तक परीक्षा केन्द्र 1901 से 1919 तक कुल 19 परीक्षा केन्द्र में होगी एवं परिसीमित सीधी भर्ती अपरान्ह 2.00 से 4.15 बजे तक परीक्षा केन्द्र 1901 से 1904 कुल 04 परीक्षा केन्द्र में होगी।

परीक्षा केन्द्र तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने, परीक्षा निर्विघ्न संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु 19 अधिकारियों को परीक्षा केन्द्र आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है।

Related posts