सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात पुलिस/पशुधन चिकित्सक के सहयोग से आम रोड में घुमने वाले गायों/ बैलों के गले पर लगाई गई रेडियम पट्टी !

Advertisements
Advertisements

सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुये बचाव के लिए गायों/ बैलों के गले में लगारेडियम पट्टी

जाजगीर मुख्यालय/हाइवे रोड में घुमंतु गायों/बैलों पर लगारेडियम पट्टी

गायों/बैलों पर रेडियम पट्टी लगाने से वाहन दुर्घटनाओं में होगी कमी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जाजगीर-चांपा

जाजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम करने लिए घुमंतु गाय बैलों पर दिनांक 22 अगस्त 23 को यातायात पुलिस एवं पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक चिकित्सक के सहयोग से आम रोड/हाईवे रोड में घुमतु गायों/बैलों के गले पर रेडियम पट्टी लगाया गया, जिससे रात्रि में रेडियम पट्टी पर प्रकाश पड़ने पर वाहन दुर्घटनाओं से बचाव हो सकेगा।

इस अभियान का सफल संचालन श्रीमती अर्चना झॉ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW जांजगीर, श्री प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक, डॉ. श्री ए.एल. सिंह पशुधन विकाश विभाग उप संचालक जांजगीर की उपस्थिति  एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!