जांजगीर पुलिस द्वारा ‘विश्वास’ जन जागरूता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई दी गई जानकारी.

Advertisements
Advertisements

जांजगीर पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल भैसो पामगढ़ में शिक्षक/ शिक्षिकाओं, छात्र/छात्राओं को सायबर क्राइम, यातायात सुरक्षा,  महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति एप्स की दी गई जानकारी

छात्र-छात्राओएवउपस्थित परिजनोको सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकोके बारे में दी जा रही है जानकारी.

बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच-बेड टच के बारे में भी जानकारी दे कर किया जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तथा वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत रखते हुये,  पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के निर्देशन में ज़िले में विश्वास” जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा अपराधों से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करते हुये जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद भैसो स्कूल मुलमुला में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को को श्रीमती अर्चना झा अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक IUCAW द्वारा सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।

श्री प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक जांजगीर द्वारा यातायात सुरक्षा/बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। श्रीमती रीना नीलम कुजूर महिला सेल प्रभारी जांजगीर द्वारा अभिव्यक्ति एप्स, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच-बेड टच के बारे में जानकारी दी जाकर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया।

आरक्षक चिरंजीव कमलेश द्वारा सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकोके बारे में दी गई जानकारी। उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW, श्री प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक, श्रीमती रीना नीलम कुजूर महिला सेल प्रभारी, आरक्षक चिरंजीव कमलेश जांजगीर का विशेष योगदान रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!