दुर्घटना ब्रेकिंग : पुलिस की बोलेरो से बाईक सवारों की हुई टक्कर, दुर्घटना में एक की हुई मृत्यु दुसरा गंभीर घायल

Advertisements
Advertisements

कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम टांगरपानी एनएच पर हुआ हादसा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर कुनकुरी से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम टांगरपानी के पास बाईक व बोलेरो आपस में टकरा गई। दुर्घटना में बाईक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच गई और घायल को उपचार हेतु कुनकुरी अस्पताल एम्बुलेंस से भेजी एवं मृतक के शव को मर्चुरी में रखा गया है। दुर्घटना में बोलेरो पत्थलगांव पुलिस के होने की प्रारंभिक जानकारी मिल रही है।

थाना प्रभारी कुनकुरी सुनील सिंह ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विकास तिर्की एवं अर्जुन तिर्की ग्राम केसरा, कमलेश्वरपुर सरगुजा के रहने वाले है। ग्राम पंचायत कुंजारा के ग्राम साजापानी में क्रेडा विभाग द्वारा कराये जा रहे नल जल योजना के काम में कार्यरत थे, दोनो युवक बाईक क्रमांक सीजी 13 एव्ही 9623 से ग्राम कुंजारा से अपने घर की ओर जा रहे थे इसी दौरान ग्राम टांगरपानी के पास में सामने से आ रही बोलेरो सीजी 03 9716 से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो को अस्पताल उपचार हेतु लाया गया जहां डॉक्टर ने विकास तिर्की को मृत घोषित कर दिया तथा अर्जुन तिर्की को गंभीर रूप से घायल होने के कारण सघन उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!