कुनकुरी अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, गोविंद हेडा अध्यक्ष निर्वाचित, सहसचिव चुने गए तुलाधर सिंह

Advertisements
Advertisements

उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला), सचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथपाल, सांस्कृतिक सचिव, क्रीड़ा सचिव पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी अधिवक्ता संघ का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए गोविंद प्रसाद हेडा एवं सतीश कुमार शर्मा के बीच सीधा मुकाबला था। सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चुनाव के लिए मतदान हुआ। जिसके बाद मतगणना हुई। जिसमें गोविंद प्रसाद हेडा 64 मतों से विजयी घोषित किये गये। इसी प्रकार सह सचिव पद के लिये हुए चुनाव में उमाशंकर खत्री एवं तुलाधर सिंह के बीच सीधा मुकाबला था जिसमें तुलाधर सिंह 51 मतो से विजयी घोषित किये गये।

कुनकुरी अधिवक्ता संघ के लिये शेष पदों पर एक मात्र नामांकन होने के कारण उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) पद पर सावित्री चौहान, सचिव पद पर संजय कुमार होता, कोषाध्यक्ष पद पर क्लेमेंट लकड़ा, ग्रंथपाल पद पर विनोद कुमार मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव पद पर राजेन्द्र कुमार कृष्ण एवं क्रिडा सचिव के पद पर जियाउल हक राईन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता मुमताज अली ने बताया कि मतदान का समय प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक था। जिसके अन्तर्गत कुल 128 मतदाता अधिवक्ताओं को अपना मत देना था। निर्धारित समय में कुल 114 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। 4 बजे के उपरांत वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं सभी प्रत्याशियों सहित संरक्षक कैलाशनाथ गुप्ता की उपस्थिति में हुई मतगणना के उपरांत परिणामों की घोषणा की गई। चुनाव सम्पन्न कराने में चुनाव प्रभारी अधिवक्ता मुमताज अली का सहयोग सह चुनाव प्रभारी हरी प्रसाद साय द्वारा किया गया। परिणाम घोषणा के उपरांत सभी विजयी प्रत्याशियों को पुष्पहार पहनाकर बधाई दी गई।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!