सरगुजा पुलिस का अभियान ईगल – 02 : आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व अभियान चलाकर 29 स्थाई वारंट एवं 03 गिरफ़्तारी वारंट किये गए तामिल,

Advertisements
Advertisements

अभियान ईगल-02 के अंतर्गत फरार वारंटियों पर सरगुजा पुलिस की कड़ी कार्यवाही.

सरगुजा पुलिस का अभियान ईगल-02 आगे भी निरंतर रहेगा जारी.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा

अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए जिले में अभियान ईगल- 02 चलाकर फरार वारंटियों की लगातार धरपकड़ जारी हैं। पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में लंबित स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान ईगल-02 के अंतर्गत वारंटियों की धर-पकड़ की गई। कल से लेकर आज तक की स्थिति में सरगुजा जिले के समस्त थानों से कुल 29 स्थाई वारंट एवं 03 गिरफ़्तारी वारंट तामिल किया गया है। सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान ईगल-02 के दौरान लगातार कार्यवाही करते हुए कुल 32 वारंट तामिल किये गए हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखा जायगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!