जांजगीर पुलिस द्वारा चलाया गया विश्वास जन जागरुकता अभियान : स्वामी आत्मानंद स्कूल चाम्पा में शिक्षक/शिक्षिकाओं छात्र/छात्राओं को सायबर क्राइम, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति एप्प की दी गई जानकारी !

Advertisements
Advertisements

छात्र-छात्राओको सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकोके बारे में दी जा रही है जानकारी.

घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को ‘गुड टच एवं बेड टच’ के बारे में दी गई जानकारी.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा : जिला पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तथा वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत रखते हुये, जिले में ‘विश्वास जन जागरूकता अभियान’ चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा अपराधों से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करते हुये जानकारी दी जा रही है, इसी क्रम में जिला पुलिस द्वारा दिनांक 01 सितंबर 2023 स्वामी आत्मानंद चाम्पा स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात सुरक्षा/बचाव के संबंध में अभिव्यक्ति एप्स, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाकर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया, सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

इस जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन में श्रीमति अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक, आरक्षक चिरंजीव, आरक्षक कमलेश, महिला सेल, साइबर सेल, यातायात पुलिस जांजगीर का विशेष योगदान रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!