कांग्रेस चुनाव समिति में डिप्टी सीएम टी. एस. सिँहदेव और पूर्व प्रदेश प्रभारी पी. एल. पुनिया को शामिल करने पर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने दी बधाई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कांग्रेस चुनाव समिति का गठन में छत्तीसगढ़ से डिप्टी सीएम टीएस सिँहदेव और पूर्व प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया को शामिल करने पर संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज ने बधाई दी है उन्होंने अन्य सभी सदस्यों को भी शुभकामनायें प्रेषित की है साथ ही  राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को समिति में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व दिए जाने के लिए धन्यवाद दिया है

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव है और उसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव समिति का गठन किया है जिसमें छत्तीसगढ़ से टी एस सिंहदेव को शामिल कर राज्य को प्रतिनिधित्व दिया है और एक बेहतरीन चुनाव समिति गठित की है

उन्होंने कहा की पूर्व प्रभारी सांसद पीएल पुनिया और उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव का मार्गदर्शन लगातार मिलता रहा है जिनके कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र की जनता के लिए काम किया है इसका लाभ जनता को मिला है

उन्होंने चुनाव समिति के अन्य सदस्यों  को भी इस महत्वपूर्ण समिति के सदस्यों के रूप में शामिल करने पर अपनी शुभकामनायें और बधाई दी है.

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!