एक्सीडेंट से मृत्यु हो जाने से मुआवजा राशि की मांग को लेकर शव को रखकर चक्का जाम करने वाले आरोपियों को पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार !

Advertisements
Advertisements

आरोपियो के विरुद्ध धारा 147, 341 भादवि के अंतर्गत की गई थी कार्यवाही

आरोपी – 01. अशोक पटेल उम्र 28 साल साकिन महुवाडीह, 02. अशोक साहू उम्र 45 साल सकिन सिलादेही, 03. धरम लाल पटेल उम्र 32 साल सकिन देवरी थाना नवागढ़, 04. सुरेंद्र साहू उम्र 24 साल सकिन तालदेवरी, 05. राम कुमार साहू उर्फ छोटे रूंशू उम्र 33 साल निवासी तालदेवरी.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा/बिर्रा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि है कि दिनांक 31 अगस्त 2023 को बिर्रा क्षेत्र में ट्रेलर से एक्सीडेंट होने से मौके पर ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस बात को लेकर गांव के कुछ लोगों के द्वारा शव को बीच रोड में रखकर मुआवजा राशि की मांग कर, चक्का जाम किए थे। जिससे रास्ते में आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 140/2023 धारा 147, 341 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपियों को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। इस प्रकरण की कार्यवाही में उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह थाना बिर्रा, हायक उपनिरीक्षक शेख साफी उल्ला, प्रधान आरक्षक वैंकट रमन पाटले, आरक्षक राजेश कौशिक, आरक्षक सनोहर जगत, आरक्षक रामकुमार कश्यप, आरक्षक रघुवीर यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!