भाजपा ने धर्म देखकर नहीं, सबको मनुष्य मानकर योजनाएं बनाई, भाजपा सरकार में बना मदरसा और सामुदायिक भवन, भूपेश ने कुछ नहीं किया – बृजमोहन अग्रवाल

Advertisements
Advertisements

भाजपा राज में विकास का किरण सबके घर बराबर पहुंचा, सबको मिला रसोई गैस, नल-जल, पीएम आवस

वोट के ठेकेदार और तुष्टिकरण करने वाले हुए बेनकाब

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन में कहा कि भारत में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कौन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक है, ये खत्म हो गया है।

बृजमोहन ने कहा कि मोदी जी ने जितनी भी योजनाएं बनाई, मनुष्य मानकर बनाई है। अगर कोई मुस्लिम महिला गरीब है तो उसको भी गैस सिलेंडर की सुविधा मिलती हैं। घरों पर नल जल योजना से पानी आ रहा है।

सबके घर में नल से पानी आए, इसकी व्यवस्था भाजपा सरकार ने किया है। चाहे वो हिन्दू हो या मुस्लिम हो। मै खुद एक साल से गैस का कनेक्शन बांट रहा हूं। इसमें 25 प्रतिशत मुस्लिम महिलाएं होती है। हमने कोई भेदभाव नहीं किया है।

बृजमोहन बोले कि आज ये सोचने की जरूरत है कि जिसने 60 सालों में हिंदू मुस्लिम बनाकर आपस में बांटकर झगड़ा करवाया है। वो हम लोगों की विकास नहीं चाहता है। दोनों को बांटकर राजनीति करना चाहते हैं। वो विकास की बात नहीं करते।

जब मैं छत्तीसगढ़ का शिक्षा मंत्री बना तो छत्तीसगढ़ के मदरसों को पैसा देना शुरू किया। आज पैसा कांग्रेस के राज में पैसा मिलना बंद हो गया है। ऐसा क्यों हुआ।

बृजमोहन ने पूछा कि मुस्लिम भाई बताएं की पौने पांच साल में भूपेश बघेल की सरकार ने आपके लिए क्या किया। एक भी काम बताओ। अगर मदरसों की बिल्डिंग बनी है तो वो बीजेपी की शासनकाल में बनी है। मुस्लिम सामुदायिक भवन बने है तो वह भाजपा सरकार में बने है।

बृजमोहन ने बताया कि मेरे क्षेत्र में संजय नगर, संतोषी नगर बैजनाथपारा, छोटापारा आता है। यहां के मुस्लिम भाई बता दे कि वहां कोई भेदभाव हुआ हो तो। हम मुस्लिमों को वोट बैंक नहीं, उसे हम देश का नागरिक मानते हैं। वो भी मनुष्य है, उसे भी वो सब चीज चाहिए, जो हम सबको मिल रहा है। भारत एक गुलदस्ता है, जब उसमें रंग बिरंग फूल नहीं होंगे, वह रंगबिरंगा नहीं बनेगा।

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हमारा यह सोच है कि विकास सबका होना चाहिए, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं होना चाहिए। विकास जरूरी है तो किस बात का भेदभाव, किस बात का अलगाव वाद। युवाओं को आपस में क्यो लड़ाया जा रहा। उन्हें आपस में लड़ाने की कोशिश क्यों हो रही है। युवाओं को कहा जाता है कि हथियार रखो, कभी भी दंगा हो सकता है। ऐसा क्यों कहते हैं।

इसकी बजाय कहा जाए, हम भारत माता की धरती में पैदा हुए है, हमें जहां दफनाया जाएगा, वो दो गज की जमीन भी भारत में ही मिलेगी। कुरान में भी कहा गया है, हम जहां पर जीते है, रहते है, जहां पर हमें दफनाया जाएगा, वहां हमारा समर्पण और लगाव होना चाहिए।

भारत की धरती में रहने वालो में चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम, उसके साथ बराबर का व्यवहार होना चाहिए। विकास की किरण बराबरी के साथ पहुंचना चाहिए।

बृजमोहन ने कहा कि रायपुर में जब मैं चुनाव लड़ता हूं तो 5 हजार मुस्लिम कार्यकर्ता मेरे पोलिंग बूथ में उपस्थित रहते हैं। लोग कहते हैं कि बीजेपी धर्म की राजनीति करती है। धर्म का मतलब क्या है, जिसको हम धारण कर सकते हैं, जिसे अपने जीवन में अपना सकते हैं, जिसको अपनाने से हमें सुख शांति और समृद्धि मिलती है। ये धर्म होता है। लोगों ने इसे मजाक बना दिया है।

अगर कोई ऐसा कहता है तो हां, हम धर्म की राजनीति करते हैं, जिसका लक्ष्य हर मानव का विकास है। हर मानव की सुख, शांति और समृद्धि की बात करते हैं। हमें अपने सोच को बदलना पड़ेगा और इसे लोगों को बताना पड़ेगा।

मुस्लिम विकास का साथ देता है, अमन, तरक्की का साथ देता है। जो उनका विकास करेगा, तरक्की करेगा, नौकरी देगा, जो उनको प्रधानमंत्री आवास देगा, जिसके घर में नल जल आएगा, उसका साथ देगा।

जिस दिन हमारा अल्पसंख्यक समाज तय कर लेगा, उस दिन, जो अपने आपको वोट के ठेकेदार समझते हैं, मुस्लिम समाज हमारा है, उनका चेहरा बेनकाब हो जाएगा। उसे बेनकाब करने की जरूरत है।

बृजमोहन ने आव्हान किया कि 2023 में भाजपा की सरकार बनाएं। वहीं 2024 में देश में विश्व के सबसे बड़े नेता मोदी जी की सरकार बनाएं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!