कलेक्टर ने लोहंडीगुड़ा विकासखण्ड में संचालित विकास कार्यों का किया अवलोकन, टीकाकरण महाअभियान, धान खरीदी व्यवस्था, सेना भर्ती प्रशिक्षण का लिया जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां टीकाकरण महाअभियान, धान खरीदी व्यवस्था और सेना भर्ती प्रशिक्षण का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री बंसल ने शनिवार को मारडूम और गढ़िया में आयोजित सेना भर्ती प्रशिक्षण में शामिल युवाओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने मारडूम में में धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही टीकाकरण के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। टीकाकरण केन्द्र समय पर नहीं खुलने के कारण पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश देते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और खण्ड चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने इसके साथ ही पारापुर गोठान का अवलोकन भी किया। यहां महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण हेतु शेड की मांग किए जाने पर तत्काल स्वीकृति के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए गए। कलेक्टर ने इसके साथ ही दाबपाल में निर्माणाधीन देवगुड़ी का निरीक्षण भी किया और कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Related posts