झारखंड की मनरेगा टीम ने जशपुर जिले के मनरेगा के कार्यों को प्रेजेंटेशन में देखा : जिले में मनरेगा के तहत् किए गए कार्यों की सराहना की

Advertisements
Advertisements

राज्य शासन की नरवा, गुरूवा, घुरवा एवं बाड़ी विकास के कार्य से प्रभावित हुई झारखंड की मनरेगा टीम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: जिले में मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी लेने एवं अवलोकन करने झारखंड के श्री चंद्रशेखर सेक्रेटरी रूरल डेवलपमेंट डिपार्मेंट, श्रीमती राजेश्वरी बी कमिश्नर मनरेगा, श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी पीसीएफ अनुसंधान फॉरेस्ट डिपार्मेंट, श्री निहार रंजन महाराणा स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर, श्री राजीव रंजन एसपीओ मनरेगा, श्री प्रेम शंकर ए ई मनरेगा की टीम जशपुर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मनरेगा के तहत् पंचायत एवं वन विभाग द्वारा किए गए कार्यों का प्रेजेंटेशन देखा और जिले में किए गए कार्यों की प्रेजेंटेशन देखकर प्रशंसा एवं सराहना की।

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने झारखंड टीम का स्वागत कर मनरेगा के तहत् पंचायत विभाग एवं वन विभाग द्वारा किए गए विकास कार्य की जानकारी दी। उन्होंने नरवा विकास अंतर्गत वन विभाग द्वारा किए गए कार्य जैसे सिंचाई रकबे में वृद्धि, भूजल स्तर में वृद्धि, सतही जल में वृद्धि, मृदा अपरदन में कमी, मिट्टी के कार्बन कंटेंट में वृद्धि के लाभ के संबंध में जानकरी देते हुए बताया और नरवा कार्यक्रम की प्राथमिकता वाले क्षेत्र की भी जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत वन विभाग द्वारा किए कार्यों नरवा उपचार, वृक्षारोपण, नर्सरी, एफआरए लाभार्थियों की भूमि पर कार्य, चारागाह विकास सहित अन्य कार्यों को बताया। उन्होंने नरवा उपचार हेतु मुख्य गतिविधियां वृक्षारोपण, कंटूर ट्रेन्चिंग 30-40 मॉडल, मेड बंदी, भूमि समतली करन, रिचार्ज पिट, जेल सोखता खंती, डबरी, फल उद्यानिकी आदि। जल निकास उपचार की गतिविधियों के तहत ब्रशवुड, बोल्डर चेक डैम, मिटटी के गली प्लग, गेबियन बांध, मिटटी के बांध भूमिगत गहरीकरण, चेक डैम, स्टॉप डैम डाईक की विस्तृत जानकारी दी।

झारखंड की मनरेगा टीम ने  किए जा रहे मनरेगा के कार्यों को बारीकी से समझा एवं झारखंड राज्य में भी छत्तीसगढ़ राज्य में किए जा रहे नरवा एवं अन्य विकास कार्यों की गतिविधियों को प्रारंभ करने की बात कही। उन्होंने राज्य शासन द्वारा किए जा रहे नरवा गरवा घुरूवा एवं बड़ी विकास की प्रशंसा की।

प्रेजेंटेशन बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, डीएफओ श्री जितेंद्र उपाध्याय सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!