पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन : कार्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एम) अभय सिंह को उपनिरीक्षक (एम) के पद पर किया गया पदोन्नत, दी गई शुभकामनाएं !

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उपनिरीक्षक को नवीन दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने दी गई शुभकामनायें.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा

अंबिकापुर : आज दिनांक 14 सितंबर 23 को पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एम) अभय सिंह को स्टार लगाकर उपनिरीक्षक (एम) के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उपनिरिक्षक अभय सिंह को विभाग द्वारा मिले नवीन दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई, साथ ही कार्यालयीन कार्यों में गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक अभय सिंह के बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई। स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) श्री अखिलेश कौशिक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Advertisements
error: Content is protected !!