‘विश्वास’ जन जागरुकता अभियान के अंतर्गत जाँजगीर पुलिस पहुँची ख़रौद स्कूल : शिक्षक/शिक्षिकाओं/छात्र/छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति एप् की दी गई जानकारी

Advertisements
Advertisements

जांजगीर पुलिस द्वारा शासकीय स्कूल खरौद में छात्र-छात्राओको सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में दी जा रही है जानकारी

घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच-बेड टच के बारे में दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा  

जांजगीर-चाम्पा : जिला पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तथा वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत रखते हुये जिले में ‘विश्वास जन जागरूकता अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस द्वारा दिनांक 14 सितंबर 2023 को शासकीय स्कूल खरौद, शिवरीनारायण में उपस्थित छात्र/छात्राओं, उपस्थित लोगों को यातायात सुरक्षा/बचाव के संबंध में, अभिव्यक्ति एप्स, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से घरेलु हिंसा, बाल-विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिए जाने के साथ अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया।

सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकोके बारे में दी गई जानकारी, साथ ही शाला में आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में प्रतिभावान छात्र-छात्राओको सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई। इस कार्यक्रम में श्रीमति अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,  महिला प्रधान आरक्षक एनुका तिर्की, आरक्षक चिरंजीव कमलेश  उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!