मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीदी के संबंध में ली बैठक : जशपुर जिले के कलेक्टर व अधिकारियों को पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी धान खरीदी के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में बायोमेट्रिक व्यवस्था, किसान पंजीयन, धान का रकबा, गिरदावरी, कस्टम मिलिंग, धान परिवहन वित्तीय व्यवस्था सहित धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी सहित कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जशपुर जिले से वर्चुअल के माध्यम से कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और कृषि विभाग के अधिकारीगण सीधे जुड़े थे।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राज्य के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था 01 नवम्बर से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आगामी धान खरीदी को ध्यान में रखते हुए सभी समितियों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। इस दौरान मुख्य सचिव श्री जैन ने मुख्यमंत्री घोषणाओं को भी अमल करने के लिए कहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं को माह के अंत तक पूर्ण करने के लिए सभी कलेक्टोरों को निर्देशित किया है।

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों की त्वरित बैठक लेकर आवश्यक निर्देशित किया है। उन्होंने धान खरीदी के लिए विभागीय अधिकारियों को पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। साथ ही किसान पंजीयन, धान का रकबा, गिरदावरी पर विशेष ध्यान देकर प्रगति लाते हुए प्रतिदिन अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्ययोजना बनाकर बायोमेट्रिक व्यवस्था, किसान पंजीयन का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कराने की बात कही। जिससे जिले में किसानों को किसी भी तरह से परेशानी का सामना करना न पड़े और उन्हें प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिल सके।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!