परिवर्तन यात्रा-2 का दूसरा दिन : कुनकुरी में मंदिर दर्शन से परिवर्तन यात्रा-2 का दूसरे दिन का सार्वजनिक कार्यक्रम हुआ प्रारम्भ, यात्रा में सांसद जोएल उरांव भी हुए सम्मिलित.

Advertisements
Advertisements

विशाल भीड़ का अभिवादन करते सभा स्थल कुनकुरी खेल मैदान पहुंची परिवर्तन यात्रा.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद सुन्दरगढ़ उड़ीसा श्री जोएल उरांव की गरिमामय उपस्थिति में परिवर्तन रथ में सवार हुई यात्रा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय, रामविचार नेताम, सांसद श्रीमती गोमती साय, सांसद गुहाराम अजगले, अनुराग सिंहदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, , नवीन मार्कण्डेय, नलिनीश ठोकने के साथ स्थानीय नेताओं की उपस्थिति में कुनकुरी सर्किट हाउस से यात्रा निकलने से पूर्व हनुमान टेकरी में पूजा अर्चना एवं स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेवजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

आम सभा स्थल तक पहुँचने के मार्ग में परिवर्तन यात्रा का नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। बाजे-गाजे के साथ निकली यात्रा में लोगों की उमड़ी भीड़ से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल गए, मौसम की अनिश्चितता से चिन्तित आयोजकों ने खिली धूप देखकर राहत की सांस ली। भारी भीड़ के साथ यात्रा आमसभा स्थल पहुंची।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!