जुआ खेलने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सार्वजनिक जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत की गई कार्यवाही

Advertisements
Advertisements

आरोपी 01.राजेंद्र साहू उम्र 41 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 अकलतरा, 02.रमेश बरेठ  उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 17 अकलतरा, 03. विनोद देवांगन उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 अकलतरा के कब्जे से जुमला 11,900/₹ एवं 3 नग मोबाइल, तास पत्ती बरामद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा

थाना अकलतरा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला की  लेबर कॉलोनी अकलतरा में कुछ लोग रुपए पैसा का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी 01.राजेंद्र साहू उम्र 41 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 अकलतरा 02.रमेश बरेठ  उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 17 अकलतरा  03. विनोद देवांगन उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 अकलतरा उपस्थित मिला जिसके कब्जे से जुमला 11,900/₹ एवम 03 नग मोबाइल, तास पत्ती जप्त किया गया है तथा आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 छ.ग. सार्वजनिक जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में ASI अरुण सिंह, महिला प्रधान आर अनिता पाटले, आर प्रदीप दुबे, अजय भानु का एवम सायबर टीम जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!