पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों ने देशप्रेमी मलकीत को मार डाला, भूपेश बघेल के राज में यह क्या हो रहा है – नारायण चंदेल

Advertisements
Advertisements

करप्शन और कमीशन की सरकार उखाड़ फेंकना हमारा मकसद

पांच साल में कांग्रेस सरकार ने नहीं किया जनहित का कोई काम-नेताम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, पत्थलगांव/ रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भिलाई के खुर्सीपार इलाके में परसों मलकीत सिंह की अत्यंत जघन्य तरीके से हत्या की गई। हत्यारे छत्तीसगढ़ की भूमि पर, भारत की धरती पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। मलकीत ने उनका विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई। उनकी हत्या एक समुदाय विशेष के लोगों ने की। इस तरह की वारदातें छत्तीसगढ़ में तेजी के साथ बढ़ रही हैं। यह कांड पूरे जनमानस को झकझोर देने वाला कांड है। यह सिर्फ मलकीत सिंह की हत्या नहीं है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। इस तरह की मानसिकता रखने वालों को कुचलना जरूरी है। यह हम सब लोगों के लिए चुनौती है। उस भिलाई के खुर्सीपार में यह वीभत्स घटना हुई, जहां मुख्यमंत्री रहते हैं, जहां गृहमंत्री रहते हैं, जहां और भी तीन मंत्री रहते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रतिदिन चोरी, डकैती, हत्या, फिरौती, बलात्कार, चैन स्नैचिंग, चाकूबाजी, गोली चलना आम बात हो गई है। हमारा आरोप है कि कांग्रेस के संरक्षण में यह सारे कामों को अंजाम दिया जा रहा है।

परिवर्तन यात्रा के मकसद पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो करप्शन और कमीशन की सरकार चल रही है, उससे मुक्ति दिलाने जनता के बीच जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा लेकर हम लोग पत्थलगांव आए हैं। एक यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से आरंभ हुई। दूसरी 15 सितंबर को दिलीप सिंह जूदेव की जन्म भूमि कर्मभूमि जशपुर से आरंभ हुई। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से हम जन-जन तक जा रहे हैं। गांव- गांव तक जा रहे हैं। कांग्रेस के राज में आम जनता त्रस्त है।छत्तीसगढ़ में पिछले पौने पांच साल से भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है, कांग्रेस की यह सरकार दिशा विहीन है। यह सरकार पथविमुख है। इस सरकार में कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरे राज्य में बद से बदतर हो गई है। छत्तीसगढ़ में नित्य नए घोटाले हो रहे हैं और विकास के काम पूरे प्रदेश में ठप है। इन सारे विषयों को लेकर हम परिवर्तन यात्रा के माध्यम से आम जनता के बीच जा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जो सरकार चल रही है, उसने जनकल्याण के जितने काम किए हैं, उन विषयों को भी इस परिवर्तन यात्रा में हम लोगों को बता रहे हैं। 14 दिन यह यात्रा चलेगी। करीब 1300 किलोमीटर यह यात्रा मार्ग तय करेगी और 40 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। इस परिवर्तन यात्रा का समापन 28 सितंबर को न्यायधानी बिलासपुर में होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा के समापन अवसर पर उपस्थित रहेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि महादेव एप के सट्टा बाजार में छत्तीसगढ़ के जन प्रतिनिधि शामिल हैं। ईडी की जांच में 417 करोड़ के खेल का खुलासा हुआ है। चाहे रेत घोटाला हो, चाहे कोयला घोटाला हो, शराब घोटाला हो, जमीन घोटाला हो, राशन घोटाला हो, 1300 करोड़ का गोठानघोटाला हो,129 करोड़ का गोबर घोटाला हो, यह सारा घोटाला सत्ता पक्ष कांग्रेस के संरक्षण में हो रहा है। इनके जितने विधायक हैं, इस पूरे सरगुजा संभाग में कांग्रेस के जो 14 विधायक है, वह सब लोग कमीशन और करप्शन के खेल में व्यस्त हैं। जनता से इनका कोई सरोकार नहीं है। इन सारे मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा का आगाज किया है। यात्रा के माध्यम से हम जनता तक जा रहे हैं और भूपेश सरकार के असली चेहरे को उजागर करना चाहते हैं। यही परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य है। पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम यात्रा में साथ में चल रहे हैं। हमारी पूरी टीम चल रही है और यात्रा को अच्छा प्रतिसाद पहले दिन से मिल रहा है। गांव गांव में हर जगह लोग स्वागत करने के लिए उमड़ रहे हैं। बड़ी-बड़ी जनसभाएं हो रही हैं। बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं। जनता का रिस्पांस मिल रहा है। यह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा।

 इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री श्री नेताम ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार जिन उपलब्धियों का प्रचार कर रही है, वह सब जनता को समझ में आ रहा है कि यह सब फर्जी है। जमीन पर सड़कों पर तो गड्ढे ही गड्ढे हैं।जो कांग्रेस हर ब्लॉक में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की बात करती थी, उसने कोई प्लांट नहीं लगाए। इस क्षेत्र में किसान टमाटर का उत्पादन करते हैं। बड़े-बड़े दावे किए गए हम यहां पर प्रोसेसिंग प्लांट डालेंगे, कहीं कुछ नहीं हुआ। पत्थलगांव को जिला बनाने के लिए  लंबे अरसे से मांग चल रही है। सभी जगह जिला बांटा गया लेकिन पत्थलगांव जहां का तहां है। यहां के विधायक छत्तीसगढ़ के सबसे वरिष्ठ विधायक है कांग्रेस के नेता हैं, कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं यहां तो जिला बन ही जाएगा, ऐसा हम सोचते थे लेकिन पत्थलगांव जिला नहीं बना। एक तरह से ठग बाजार लगा हुआ है। सरकार केवल ठगने, लोगों को बरगलाने में लगी है। भ्रमित करने में लगी है। यह सरकार कमीशन और करप्शन की सरकार है। यह सरकार लबारी सरकार है। आम जनता परेशान है। किसी भी पंचायत में कोई काम नहीं हुआ। मनरेगा की बात छोड़ दें जो भारत सरकार से सीधे राशि आ रही है वह छोड़ दीजिए तो 5 साल में कोई भी काम भूपेश सरकार नहीं कर पाई। न तो सड़क बनी। अगर कुछ हो रहा है तो कांग्रेस के खास लोगों के इशारे पर मशीनों से काम हो रहा है मजबूर तो भटक रहे हैं। हमारी सभा में अगर कोई भागीदारी है तो महिलाओं और मजदूरों की है। तेंदू पत्ता संग्रहण करने वालों को जो सुविधा हमारे समय में मिलती थी, वह सब बंद है। चारों तरफ भयावह स्थिति बनी हुई है। करप्शन का, भ्रष्टाचार का आलम यह है कि एक-एक विभाग को अगर आप देखना चाहेंगे तो पिछले साल मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बना तो एक-एक सर्किट हाउस में एक-एक करोड़ तक का खर्चा हो गया। यह सब क्या हो रहा है। लूट मची हुई है। मंत्री विधायक इसी धंधे में लगे हैं। जनहित के काम से कोई मतलब नहीं है। जनता से कोई मतलब नहीं है। सिर्फ अपना जेब भरने में लगे हैं। अपना बिजनेस चमकाने में, अपने धंधा बढ़ाने में इन्वेस्ट करने में भ्रष्टाचार के नए-नए तरीका ईजाद कर रहे हैं। इन सब विषयों को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। आज युवाओं को किस तरह से ठगा गया, किस तरह भ्रमित किया गया, यह सबके सामने है। इन्होंने तो पीएससी घोटाला भी कर दिया। अध्यक्ष के परिवार के सात आठ लोगों का चयन हो गया, मुख्यमंत्री से जुड़े लोगों के यहां के लोगों का चयन भी  हो गया,जो अधिकारी है उनके यहां का चयन हो रहा है। बाकी लोग क्या करें? यह अराजक स्थिति है। इस सरकार को बाहर करना जरूरी है। सरकार को उखाड़ फेंकने की मानसिकता बन चुकी है। हमारी यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे लोगों का और भी सहयोग मिलेगा।

संवाददाता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, यात्रा मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने भी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!