रोजगार कार्यालय जशपुर में पंजीयन हेतु आए युवाओं ने मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने लिया संकल्प

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिले भर में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें युवा पीढ़ी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इस क्रम में मतदाता जागरूकता अभियान जश प्रण के तहत जिला रोज़गार कार्यालय में पंजीयन हेतु आए युवक,युवत्तियों को मताधिकार के बारे में जागरूक किया गया एव मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संकल्प दिलाया गया।

Related posts