32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपी शहजाद उम्र 38 वर्ष निवासी पोडीभाठा वार्ड नंबर 02 थाना अकलतरा के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपी शहजाद उम्र 38 वर्ष सा. पोडीभाठा वार्ड नंबर 02 थाना अकलतरा का मिला, जिसके कब्जे से एक काले मटमैला रंग के बैग में भरा रखा 32 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक 180 एमएल की कांच की शीशी में भरा रखा सील बंद को जुमला 5.760 लीटर शराब कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 500/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी शहजाद उम्र 38 वर्ष सा. वार्ड नं. 02 पोडीभाठा थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05 अक्टूबर 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस.पटटावी, सहायक उपनिरीक्षक अरूण सिंह, आरक्षक प्रदीप दुबे, आरक्षक रामगोपाल बरेठ का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts