अपहरण के मामलों में नॉर्थ जोन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक महीने में 53 गुमशुदा अपहृत व्यक्तियों की दस्तयाबी; पांच थानों की विशेष टीमों ने मिलकर हासिल की सफलता

नॉर्थ जोन पुलिस की विशेष अभियान में बड़ी सफलता

धारा 140(3) बीएनएस के प्रकरणों में एक माह के भीतर 53 अपहृत व्यक्तियों की दस्तयाबी

रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थानों में धारा 140(3) बीएनएस के तहत पंजीकृत प्रकरणों में अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र पतासाजी एवं दस्तयाबी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आदित्य पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान नॉर्थ जोन के विभिन्न थानों द्वारा विशेष टीम गठित कर लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीमों की सक्रियता एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप पिछले एक माह में कुल 53 प्रकरणों में अपहृत व्यक्तियों की दस्तयाबी की गई।

थानावार दस्तयाबी का विवरण निम्नानुसार है-

1. थाना खम्हारडीह – 17 प्रकरण

2. थाना पंडरी – 12 प्रकरण

3. थाना उरला – 13 प्रकरण

4. थाना खमतराई – 06 प्रकरण

5. थाना गुढ़ियारी – 05 प्रकरण

इस विशेष अभियान के माध्यम से नॉर्थ जोन पुलिस ने अपहृत व्यक्तियों की पतासाजी एवं दस्तयाबी को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग का परिचय दिया गया है।

Related posts