फरसाबहार विकासखंड के बनगांव व बगीचा के बिमड़ा धान खरीदी केन्द्र में किसानों को लगाया जा रहा है टीका

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में प्राथमिकता से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है। जिसके तहत् फरसाबहार के उपार्जन केन्द्र बनगांव में भी किसानों से धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। बनगांव में खरीदी केन्द्र में किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए टीकाकरण किया जा रहा है। बनगांव धान खरीदी केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किसानों को कोविड जांच भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में बगीचा विकासखंड के बिमड़ा धान खरीदी केन्द्र में भी किसानों को टीका लगाया जा रहा है।

Related posts