शासकीय कचना धुर्वा महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद

शासकीय कचना धुर्वा महाविद्यालय छुरा में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरा श्री अमजद जाफरी द्वारा वोट का कितना महत्व होता है, बताते हुए अपने मत का सही मतदान कर सही प्रतिनिधित्व का चयन करने प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सी.एच. पटेल द्वारा महाविद्यालय के बच्चों को अपने परिवार एवं गांव वालों को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। उक्त कार्यक्रम में श्री कयाराम यादव व महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सी.एच.पटेल प्राध्यापकगण डा. विनीत कुमार देवांगन, डॉ . सी पी.सिकरवार श्री डी.आर साहू, श्री डी. पी सिंग, सुश्री रागनी ठाकुर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई।

Related posts