अवैध रूप से अपने पास देशी कट्टा रखने वाले आरोपी संदीप गोसाईं को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

 आरोपी संदीप गोंसाई उम्र 33 साल निवासी सिंगीबहार सुखबासुपारा थाना तपकरा के विरुद्ध तपकरा थाना में धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया दर्ज,

आरोपी संदीप गोंसाई के कब्जे से देशी कट्टा किया गया जप्त.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कुनकुरी/तपकरा : आदर्श आचार संहिता लगने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को मुखबिर से सूचना मिला था कि सिंगीबहार सुखबासुपारा थाना तपकरा का रहने वाला संदीप गोंसाई अपने पास अवैध रूप से देसी कट्टा रखा हुआ है।

इस सूचना पर तत्काल हमराह स्टॉफ के साथ मौके पर जाकर दबिश देकर संदीप गोंसाई से कट्टा रखने के संबंध में पूछताछ करने के उपरांत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अलमारी में छुपा कर रखे देसी कट्टा को बरामद किया गया। आरोपी के पास देसी कट्टा मिलने पर जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया, आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाए जाने पर संदीप गोंसाई उम्र 33 साल निवासी सिंगीबहार सुखबासुपारा थाना तपकरा को आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना उप प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार यादव, प्रधान आरक्षक भगत राम गोरे, आरक्षक 555 शोभित पैंकरा, आरक्षक 583 संतु यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related posts