जशपुर जिले के दो पहाड़ी कोरवा खिलाड़ियों का तीरंदाजी खेल में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन

Advertisements
Advertisements

राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा में मनोज राम व अनिल राम ने कम्पाउण्ड राउण्ड में जीता पदक, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने दी शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिले के तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो पहाड़ी कोरवा खिलाड़ी मनोज राम व अनिल राम ने 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में तीरंदाजी खेल विधा में सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए कम्पाण्ड राउण्ड में पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान बनाया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जशपुर में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। प्रशासन के द्वारा उन्हें और निखारने हेतु अथक प्रयास किया जा रहा है।

तीरंदाजी कोच राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि जशपुर जिले के एकलव्य खेल अकादमी में प्रतिदिन दिन तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। जिसमें 8 तीरंदाजी के बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरगुजा में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में सभी 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। जिसके उपरांत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 6 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर के लिए अपना स्थान बनाया।

उन्होंने बताया कि उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कोड़ागांव में विगत 15 से 18 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया गया। जिसमें मनोज राम ने व्यक्तिगत, टीम, मिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं खिलाड़ी अनिल राम ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत व टीम में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान बनाया है। उक्त उपलब्धि के लिए जिले के समस्त खिलाड़ियों, कोच, सहित अभिभावकांे ने भी अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!