जशपुर जिले में की जा रही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही : 6794 प्रकरणों कर कार्यवाही करते हुए 5854 प्रकरणों को किया बाउण्ड ओव्हर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां सुनिश्चित की जा रही है। जिसके अन्तर्गत पुलिस प्रशासन द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा के तहत् 01 जनवरी 2023 से 20 अक्टूबर 2023 तक कुल 6794 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है। साथ ही 5854 प्रकरणों पर बाउण्ड ओव्हर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जनवरी 2023 से 20 अक्टूबर 2023 दण्ड प्रक्रिया सहिता 107-116 (3) के तहत 6006 प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए 5417 बाउण्ड ओव्हर किया गया। इसी प्रकार दण्ड प्रक्रिया सहिता 41(1-4) के तहत 6 प्रकरण, दण्ड प्रक्रिया सहिता 41(2) के तहत 1 प्रकरण, दण्ड प्रक्रिया सहिता 109 के तहत 284 प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए 129 बाउण्ड ओव्हर, दण्ड प्रक्रिया सहिता 110 के तहत 113 प्रकरणों पर कार्यवाही कर 68 बाउण्ड ओव्हर, दण्ड प्रक्रिया सहिता 151 के तहत 324 प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए 206 बाउण्ड ओव्हर किया गया। साथ ही दण्ड प्रक्रिया सहिता 133 के तहत 1 प्रकरण, दण्ड प्रक्रिया सहिता 145 के तहत 52 प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए 34 बाउण्ड ओव्हर किया गया एवं 7 प्रकरणों पर जिला बदर की कार्यवाही भी की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!