जशपुर विधानसभा क्षेत्र में ठीक चुनाव के पूर्व भाजपा का मास्टर स्ट्रोक : राज्य की भूपेश सरकार पर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धि पड़ रही भारी, पंडरापाठ मंडल में 200 कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश…..विस्तार से जानने पढ़ें पूरी खबर….!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर : चुनाव के ठीक कुछ दिन पूर्व भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुवे पंडरापाठ मंडल में 200 कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रवेश कराया है। यहां भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश करने की बात कही है।

ज्ञातव्य है कि पंडरापाठ मंडल में भारतीय जनता पार्टी ने आज 200 कार्यकर्ताओं को विधिवत पार्टी प्रवेश कराया है। पंडरापाठ मंडल के चुन्दापाठ में मण्डल स्तरीय बैठक के आयोजन में पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने डीडीसी गेंदबिहारी सिंह, उपसरपंच जुगनू यादव, सुरेन्द्र भगत, महेंद्र यादव, रामेश्वर यादव, रामभजन यादव, शिवनारायण यादव, भानु यादव, फनीस यादव के प्रयास से सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रवेश कराया।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहना कर सदस्यता दिलाई गई। भाजपा प्रवेश करने वालों ने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश करने की बात कही है। बैठक के दौरान चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुवे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने का रणनीति तैयार किया गया। इस दौरान मतदाताओं से केंद्रीय योजनाओं का प्रचार प्रसार कर वोट मांगने का बात कहा गया। बैठक के दौरान पदाधिकारी और सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts