ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर 70 पुलिस अधिकारी बनेंगे डीएसपी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज गृह (पुलिस) विभाग में सत्तर निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करने हेतु विभागीय चयन समिति की कार्यवाही पूर्ण की गयी जिससे वर्षों से पदोन्नति हेतु आशान्वित निरीक्षकों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार विभागों की समीक्षा की जा रही है जिसमें उनके द्वारा वर्षों से लंबित माँगों को पूर्ण किए जाने हेतु त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा विभागीय समीक्षा के दौरान विषम परिस्थितियों में कार्यरत पुलिस अधिकारियों के मनोबल में वृद्धि हेतु तत्काल पदोन्नत्ति की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे जिसके पालन में आज यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल पदोन्नति सूची जारी करने के निर्देश भी आज अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से न सिर्फ़ अधिकारियों/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है अपितु उनमें कार्य हेतु नवीन ऊर्जा का संचार भी हुआ है.

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!