सिविल लाईन पुलिस द्वारा 2 प्रकरणों में चोरी करने वाले 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक एक्टिवा वाहन के साथ चोरी किए सामानों को किया गया बरामद

Advertisements
Advertisements

नाम आरोपी – 01. रूपेश कुमार कश्यप पिता स्व. चंदन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास कुदुदंड बिलासपुर। 02. विकास चतुर्वेदनी उर्फ सोनू  उम्र 20 वर्ष निवासी माताचौरा इंद्रपुरी तिफरा बिलासपुर।

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

विवरण इस प्रकार है कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा चोरों को पकड़ने हेतु अलग अलग टीम बनाने निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना सिविल लाईन में दर्ज अपराध क्रमांक 1018/2023 धारा 457 380 भादवि एवं अपराध कमांक 1020 / 2023 धारा 457 380 भादवि के प्रकरणों में चोरी गई सामानो के साथ एक एक्टिवा वाहन को आरोपी रूपेश कश्यप एवं विकास चतुर्वेदानी के द्वारा चोरी कर बिक्री करने के फिराक में थे की सिविल लाइन पुलिस की सतत निगरानी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके कब्जे से चोरी गए सामानों के साथ एक एक्टिवा को बरामद किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक आदित्य ठाकुर, आरक्षक देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!