जशपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, तीनों भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में हुए शामिल और विशाल आमसभा को किया संबोधित कहा – भाजपा सत्ता में आई तो जशपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पूर्व मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह ने बलराम मंच में किया जशपुर की जनता से वायदा, कांग्रेस की गुंडागर्दी पर जम कर बरसे…..देखें विडिओ…..

Advertisements
Advertisements

सरकार ने पिछले 15 सालों में जो काम किए हैं उसे कांग्रेस की तीन पीढ़ी भी नहीं कर सकती : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन जशपुर पहुंचे जहां वे जिले के 3 भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रायमुनी भगत (विधानसभा क्षेत्र जशपुर) श्रीमती गोमती साय (विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव) और विष्णुदेव साय (विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी) के नामांकन में हुए शामिल साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने आमसभा को संबोधित किया।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में हुए जशपुर समेत पूरे प्रदेश के विकास कार्यों पर चर्चा की, साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 15 सालों में जो काम किए हैं उसे कांग्रेस की तीन पीढ़ी भी नहीं कर सकती इसके अलावा पूर्व सीएम ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 40 दिन की सरकार बची है क्योंकि कांग्रेस की इस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के किसी भी वादे को पूरा नहीं किया हैं, 10 लाख लोगों को बेरोजगारी भत्ता देने के वादे से लेकर शराबबंदी, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण और किसानों के दो साल का बकाया बोनस तक सभी वादे अधूरे हैं।

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरते हुए कहा कि जब राजा ही खजाने को लूटने लगे तो प्रजा उस राजा को बदल देती है, आज हमारे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लूट कर रहे हैं इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता को मुखिया बदल देना चाहिए, सरकार बदल देनी चाहिए।

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि बिहार में तो लालू यादव ने चारा घोटाला किया लेकिन लालू यादव के उस चारा घोटाले के कीर्तिमान को भी पछाड़ते हुए छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोबर तक में 229 करोड़ का घोटाला कर दिया।

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में लगभग 15000 करोड़ के घोटाले की लिस्ट बताई जिसमें, ₹5000 करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाला, ₹5000 करोड़ की महादेव सट्टा एप से अवैध उगाही, ₹2,000 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला, ₹1300 करोड़ का गौठान घोटाला, ₹600 करोड़ का पीडीएस घोटाला, ₹500 करोड़ से अधिक का कोयला घोटाला, ₹229 करोड़ का गोबर घोटाला, सीजीपीएससी में नौकरियों की नीलामी कर करोड़ों का घोटाला, 700 करोड़ का धान मिलिंग घोटाला शामिल है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जशपुर की जनता से भाजपा के समर्थन में मतदान कर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी के तीनों विधानसभा सीट जशपुर,कुनकुरी और पत्थलगांव के प्रत्याशियों ने रैली और चुनावी सभा के साथ नामाकंन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के साथ राजपरिवार के सदस्य और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह हेलीकाप्टर से,निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटा विलंब से जशपुर पहुंचे। शहर के बाजारडांड़ में स्थित बलराम मंच में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि जशपुर जिला की मिट्टी और यहां के निवासी,बहुत ही सौभाग्यशाली हैं जो उन्हें दिलीप सिंह जूदेव जैसे महान व्यक्ति के साथ रहने और संघर्ष करने का अवसर मिला।

उन्होनें कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के संरक्षण में कांग्रेस के नेता,मंत्री और विधायक रेत तस्करी,जुआ,सट्टा और महादेव एप जैसे अवैध कारोबार में लगे हुए हैं। उन्होनें, छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर, जशपुर में मेडिकल कालेज खोले जाने का वायदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा करके,इस वायदे का पूरा किया जाएगा। जिले के दुलदुला स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों के साथ हुई मारपीट की घटना का उल्लेख करते हुए, डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सत्ता के मद में चूर हो कर कांग्रेसी गुंडा गर्दी में उतर आए हैं। 17 नवंबर को जनता इसका जवाब जरूर देगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!