कांग्रेस की तुलसी अब भाजपा के आंगन की बढ़ाएगी शोभा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

कांग्रेस कमेटी भिलाई की पूर्व अध्यक्ष तुलसी साहू ने कांग्रेस इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस छोड़ने का कारण पार्टी के प्रति नाराजगी थी। कांग्रेस छोड़ने के बाद वे किस पार्टी के साथ जाएंगी इस बात पर उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया था। शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में मंच पर उनकी उपस्थिति से ऐसा माना जा रहा है कि वे कांग्रेस का साथ छोड़ अब भाजपा का दामन थामेंगी।

बता दें, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर नाराज कांग्रेस कमेटी भिलाई की पूर्व अध्यक्ष तुलसी साहू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेजा। जिसमें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कई आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की थी।मंच पर मौजूदगी कर रही थी भाजपा प्रवेश का इशारा

पूर्व कांग्रेस नेत्री के तुलसी साहू रविशंकर स्टेडियम भिलाई में हो रही मोदी की सभा में मौजूद रही। वो मंच पर नजर आ रही थी ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह भाजपा खेमे में शामिल होने वाली है और अंदाजा कुछ ही पलों में हकीकत में बदलते देर नहीं हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ही लिया।

कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें

तुलसी साहू तीन दशक से कांग्रेस के लिए कार्य कर रही थी। ऐसे में उनके द्वारा इस तरह से कांग्रेस को छोड़कर उसके विरोधी पार्टी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। क्योंकि चुनाव के दौरान कांग्रेस के विरोधी पार्टी में शामिल होने से न सिर्फ तुलसी साहू बल्कि उनके समर्थकों का साथ ही कांग्रेस से छूटेगा। जिसका लाभ भाजपा को होगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!