कुनकुरी रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती श्यामा पटेल ने मतदान दलों को शुभकामनाएं देते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया रवाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कुनकुरी: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-13 कुनकुरी के रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती श्यामा पटेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत् कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल की टीम को शुभकामना पत्र के साथ फूलों का गुलदस्ता देते हुए रवाना किया। 

रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती श्यामा पटेल ने शुभकामना पत्र देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत् विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13 कुनकुरी में मतदान दल के रूप में आप सभी निर्वाचन कार्य के कुशल संपादन हेतु निष्ठापूर्वक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहें हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने मतदान कार्य के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु शुभकामनाओं के साथ सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts